फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   SAvENG 2nd Test Sibley closes in on maiden half century as England edge ahead

SAvENG: सिबले-रूट का अर्धशतक, मेजबानों के खिलाफ इंग्लैंड मजबूत

Sun, 05 Jan 2020 10:48 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Sun, 05 Jan 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
SAvENG 2nd Test Sibley closes in on maiden half century as England edge ahead
दक्षिण अफ्रीका बनाम इंग्लैंड - फोटो : सोशल मीडिया

इंग्लैंड ने आखिरी दो ओवरों में दो विकेट गंवाने के बावजूद कप्तान जो रूट और डॉम सिबले के अर्धशतकों की मदद से दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच के तीसरे दिन रविवार को यहां मेजबान दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपना पलड़ा भारी रखा। इंग्लैंड ने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक चार विकेट पर 218 रन बनाए हैं और उसकी कुल बढ़त 264 रन की हो गई है।

विज्ञापन


सिबले 222 गेंदों पर 13 चौकों की मदद से 85 रन पर खेल रहे हैं जबकि रूट ने 61 रन बनाए। इन दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 116 रन की साझेदारी की। इन दोनों के अलावा जो डेनली ने 31 और जाक क्राउले ने 25 रन का योगदान दिया। इससे पहले सुबह दक्षिण अफ्रीका ने आठ विकेट पर 215 रन से अपनी पारी आगे बढ़ाई, लेकिन उसकी टीम केवल आठ रन जोड़कर 223 रन पर सिमट गई। जेम्स एंडरसन ने 40 रन देकर पांच विकेट लिए जबकि आलराउंडर बेन स्टोक्स ने पांच कैच लिए जो कि इंग्लैंड की तरफ से नया टेस्ट रिकार्ड है।
विज्ञापन


पहली पारी में 269 रन बनाने वाले इंग्लैंड को क्राउले ने दूसरी पारी में अच्छी शुरुआत दिलाई, लेकिन कैगिसो रबाडा ने उन्हें विकेटकीपर क्विंटन डीकॉक के हाथों कैच करा दिया। इसके बाद सिबले और डेनली ने दूसरे विकेट के लिए 73 रन जोड़े। डेनली ने एनरिच नोर्त्ज की शार्ट पिच गेंद को हुक करने के प्रयास में फाइन लेग पर ड्वेन प्रिटोरियस को कैच दिया। सिबले और डेनली ने हालांकि बेहद धीमी बल्लेबाजी की और इस साझेदारी के लिए 33 ओवर खेले।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिबले ने एक छोर संभाले रखा और रूट ने उनका अच्छा साथ दिया। इंग्लैंड के कप्तान ने हालांकि दिन के अंतिम क्षणों में प्रिटोरियस की गेंद पर स्लिप में फाफ डुप्लेसिस को कैच थमा दिया। उन्होंने 98 गेंदें खेली तथा सात चौके लगाए। नोर्त्ज ने अगले ओवर में डोमिनिक बेस (शून्य) को विकेट के पीछे कैच कराकर दूसरा दिन पूरी तरह से इंग्लैंड के नाम नहीं होने दिया।

एंडरसन ने बॉथम और अश्विन को छोड़ा पीछे

SAvENG 2nd Test Sibley closes in on maiden half century as England edge ahead
जेम्स एंडरसन

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन टेस्ट में एक पारी में पांच विकेट लेने के मामले में अपने ही देश के इयान बॉथम और भारत के रविचंद्रन अश्विन से आगे निकल गए हैं। बॉथम और अश्विन ने 27 बार पारी में पांच विकेट लिए हैं, जबकि एंडरसन ने 28 बार यह कमाल किया है। 
 
37 साल के एंडरसन ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन रविवार को 40 रन देकर पांच विकेट लिए। एंडरसन अब पारी में सबसे अधिक पांच विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में आठवें स्थान पर पहुंच गए हैं।

इस मामले में श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन ने सबसे अधिक 67 बार पारी में पांच विकेट लिया है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के शेन वॉर्न (37), न्यूजीलैंड के रिचर्ड हेडली (36), भारत के अनिल कुंबले (35), श्रीलंका के ही रंगना हेराथ (34) और ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्ग्राथ (29) का नंबर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed