फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Saurashtra beat Uttar Pradesh by 2 runs in Syed Mushtaq Ali T20 Trophy

सैयद मुश्ताक : यूपी के रिंकू की अर्द्धशतकीय पारी रही नाकाम, उत्तर प्रदेश को सौराष्ट्र के हाथों मिली शिकस्त

Sat, 06 Nov 2021 06:06 AM IST
Jeet Kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 06 Nov 2021 06:06 AM IST
सार

सौराष्ट्र ने सात विकेट पर 147 रन बनाए। प्रेरक ने नाबाद 34, समर्थ व्यास ने 29 और विश्वराज ने 26 रन बनाए। यूपी की ओर से शिवम मावी, मोहसिन खान और शिवम शर्मा ने दो-दो विकेट चटकाए।

विज्ञापन
Saurashtra beat Uttar Pradesh by 2 runs in Syed Mushtaq Ali T20 Trophy
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी - फोटो : twitter

विस्तार

रिंकू सिंह (63*) की नाबाद अर्द्धशतकीय पारी के बावजूद उत्तर प्रदेश को सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी के ग्रुप ई मुकाबले में सौराष्ट्र के हाथों दो रन से शिकस्त मिली। यूपी की टीम 148 रन के लक्ष्य का पीछा करते हए आठ विकेट पर 145 रन ही बना पाई।

विज्ञापन


रिंकू के अलावा सौरभ कुमार (20), अक्शदीप नाथ (19), करण शर्मा (15), माधव कौशिक (13) और प्रियम गर्ग (10) भी दोहरे अंक तक पहुंचे पर बड़ी पारी नहीं खेल पाए। सौराष्ट्र के लिए उनादकट व धर्मेंद्रसिंह जडेजा ने दो-दो विकेट लिए। सौराष्ट्र ने सात विकेट पर 147 रन बनाए। प्रेरक ने नाबाद 34, समर्थ व्यास ने 29 और विश्वराज ने 26 रन बनाए। यूपी की ओर से शिवम मावी, मोहसिन खान और शिवम शर्मा ने दो-दो विकेट चटकाए।
विज्ञापन



अश्विन के शतक के बावजूद हरियाणा से हारा आंध्र
हिमांशु राणा (52 रन, 30 गेंद, 8 चौके, 2 छक्के), शिवम चौहान (45* रन, 27 गेंद, 3 चौके, 2 छक्के) और राहुल तेवतिया (46*रन, 25 गेंद, 7 चौके, 1 छक्का) की पारियों से हरियाणा ने आंध्र प्रदेश को 13 गेंद शेष रहते छह विकेट से पराजित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा ने 180 रन के लक्ष्य को 17.5 ओवर में चार विकेट खोकर हासिल कर लिया। राणा ने हर्षल पटेल (21) के साथ दूसरे विकेट के लिए 73 रन जोड़े। शिवम और तेवतिया ने पांचवें विकेट के लिए अटूट 88 रन की साझेदारी कर टीम लगातार दूसरी जीत दिला दी। आंध्र प्रदेश ने निमंत्रण पाकर अश्विन हेब्बार (103*) की नाबाद शतकीय पारी से चार विकेट पर 179 रन बनाए।

दिल्ली ने चंडीगढ़ को सात विकेट से धोया
प्रदीप सांगवान (2/22) व सिमरजीत सिंह (2/24) की उम्दा गेंदबाजी के बाद नीतीश राणा (50*) की नाबाद अर्द्धशतकीय पारी से दिल्ली ने  चंडीगढ़ को 16 गेंद शेष रहते सात विकेट से रौंदकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। न्योता पाकर बल्लेबाजी करते हुए चंडीगढ़ की टीम कप्तान मनन वोहरा (42) और सारुल कंवर (50) के बीच पहले विकेट के लिए हुई 79 रन की साझेदारी के बावजूद आठ विकेट पर 144 रन ही बना पाई।


दिल्ली ने लक्ष्य को 17.2 ओवर में तीन विकेट पर 148 रन बनाकर हासिल कर लिया। राणा ने अनुज (44) के साथ तीसरे विकेट के लिए 22 और ललित (23*) के साथ चौथे विकेट के लिए अटूट 65 रन जोड़े। हिम्मत ने 21 रन बनाए। राणा ने 25 गेंदों की पारी में छह छक्के और एक चौका जड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed