फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sarfraz ahmed is worry about mohammad amir just before high voltage match against India

एशिया कप 2018: विकेट नहीं ले पा रहा भारत का सबसे बड़ा दुश्मन आमिर, पाक कप्तान भी चिंतित

Wed, 19 Sep 2018 12:28 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 19 Sep 2018 12:28 PM IST
विज्ञापन
Sarfraz ahmed is worry about mohammad amir just before high voltage match against India

एशिया कप 2018 में बुधवार को टीम इंडिया और पाकिस्तान आमने-सामने होंगे। पूरी दुनिया की निगाहें इस हाई-वोल्टेज मुकाबले पर टिकी हुई है। मगर खेल की इस जंग से पहले पाकिस्तानी कप्तान सरफराज अहमद परेशान हैं।

विज्ञापन


सरफराज ने मंगलवार को कहा कि वह अपने मुख्य तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर के विकेट नहीं ले पाने से चिंतित हैं। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज आमिर हाल में विकेट लेने में नाकाम रहे हैं और सरफराज से मैच की पूर्व संध्या पर आयोजित संवाददाता सम्मेलन में इस बारे में पूछा गया। 
विज्ञापन


सरफराज ने पत्रकारों से कहा, 'मैं भी चिंतित हूं लेकिन मुझे नहीं लगता कि विकेट से ही अच्छे प्रदर्शन का पता चलता है। आपके सामने भारत के तेज गेंदबाज (मोहम्मद) शमी का उदाहरण है। उन्होंने इंग्लैंड में अच्छी गेंदबाजी की लेकिन उन्हें विकेट नहीं मिले। मैंने उससे (आमिर) बात की है और कहा है कि वह हमारा मुख्य गेंदबाज है और उसे विकेट लेने होंगे। उम्मीद है कि कल वह इसमें सफल रहेगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तानी कप्तान से विराट कोहली की अनुपस्थिति के बारे में भी पूछा गया कि उन्होंने कहा कि भारत को इन परिस्थितियों में अपने कप्तान की कमी नहीं खलेगी। 

सरफराज ने कहा, 'एक टीम में नियमित कप्तान का नहीं होना एक कारण है। इससे आपकी सोच में अंतर पैदा हो सकता है। लेकिन उनके पास ऐसे पर्याप्त खिलाड़ी हैं जो उनके लिए अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और परिस्थितियां भी उनके लिये समान हैं। अगर परिस्थितियां भिन्न होती तो एक विश्वस्तरीय खिलाड़ी अंतर पैदा करता है।'


कोहली को इंग्लैंड के लंबे दौरे के बाद इस टूर्नामेंट से विश्राम दिया गया है। बेहद गर्मी में टूर्नामेंट खेलने के बारे में पूछे जाने पर सरफराज ने कहा, 'ऐसे मौसम में खेलना काफी मुश्किल है। मुझे नहीं पता कि एसीसी (एशियाई क्रिकेट परिषद) का यह कार्यक्रम तैयार करने के पीछे क्या सोच थी। मैंने इस बारे में किसी से बात नहीं की।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed