फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   sara tendulkar will become my wife gets indication from lightning says accused

सारा तेंदुलकर को परेशान करने वाला आरोपी बोला- 'इसलिए वही बनेगी मेरी पत्नी'

Sat, 10 Feb 2018 12:26 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 10 Feb 2018 12:26 PM IST
विज्ञापन
sara tendulkar will become my wife gets indication from lightning says accused
सारा तेंदुलकर

सेलीब्रिटीज के प्यार में किसी को दीवाना बनते देखना नया अनुभव नहीं है। कई बार देखने को मिला है कि फैंस ने लाइव मैच के दौरान क्रिकेटर को प्रपोज किया तो किसी ने प्लेकार्ड के जरिये अपने दिल की बात का इजहार किया। कई वीडियो फुटेज में देखने को मिला है कि फैंस अपने सेलेब्रिटी प्यार को किस करने के लिए किसी भी लिमिट तक चले जाते हैं। 

विज्ञापन


हालांकि, सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा का मामला अलग है। तेंदुलकर के ऑफिस में कई फोन कॉल आए, जिसमें सीधे 20 वर्षीया सारा से शादी करने की इच्छा जताई गई। जांच के बाद आरोपी पश्चिम बंगाल में मिला, जिसका नाम देबकुमार मैती है।
विज्ञापन


क्रिकेट कंट्री के मुताबिक जब पत्रकारों ने पूछा कि सारा तेंदुलकर से क्यों शादी करना चाहते हो तो देबकुमार मैती ने अपने जवाब से सभी को हैरान कर दिया। देब ने कहा कि आकाश में चमकी बिजली ने मुझे सारा से शादी करने के संकेत दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी की ये बातें सुनकर उड़ जाएंगे होश

sara tendulkar will become my wife gets indication from lightning says accused
देब्कुमार मैती

पता हो कि देबकुमार मैती कभी सारा तेंदुलकर से नहीं मिले। वह मुंबई भी सिर्फ एक बार गया और वह भी अपने हेंडीक्राफ्ट संबंधित काम की वजह से। उन्हें बहुत ही जल्द वापस भेज दिया गया क्योंकि वह हिंदी अच्छे से नहीं बोल पा रहा था। देबकुमार ने टूटी फूटी हिंदी में कहा, 'मैं सारा से शादी करना चाहता हूं।' 

फिर यह पूछा गया कि प्यार कैसे हुआ? देब ने अपनी भाषा में जवाब देकर कहा, 'टीवी पर देखकर।' उन्होंने आगे कहा, 'मैंने आसमान में देखकर पूछा, क्या सारा तेंदुलकर मेरी पत्नी बनेगी? तो बिजली कड़की, जो मेरा जवाब था। इसकी पुष्टि हो गई कि सारा ही मेरी पत्नी बनेगी। मैंने तेंदुलकर के ऑफिस फोन लगाकर भी यही कहा।' देबकुमार की आवाज में जरा भी झिझक नहीं थी।

कैसे मिला सारा का पता और नंबर?

sara tendulkar will become my wife gets indication from lightning says accused
सारा तेंदुलकर

देबकुमार ने अपने एक रिश्तेदार से सचिन तेंदुलकर के ऑफिस का फोन नंबर निकलवाया। फिर देब ने पता करने के लिए कि यही सारा का नंबर हैं, करीब 20-25 बार कॉल किया।

देब ने कहा, 'मैं टूटी-फूटी हिंदी में कहा, 'सारा मेरी जिंदगी है और मैं उससे शादी करना चाहता हूं।' इसके बाद देब ने कलाई पर बना एक टैटू दिखाया, जिसमें 'देब और सारा' लिखा हुआ था।

यह पूछने पर कि राष्ट्रीय आइकॉन की बेटी को प्रपोज करने का हौसला कहां से आया तो देब का जवाब सुनिए, 'नांव, ट्रेन सब मेरे सामने रूक जाती हैं। मैं भी वर्ल्ड में बेस्ट हूं।'

सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि देबकुमार ने 2013 में टैटू बना लिया था और वह सारा को 2011 से प्यार करता है। तब सारा तेंदुलकर की उम्र महज 13 साल की थी। देबकुमार ने फिर कहा, 'मुझे अपने किसी फैसले पर पछतावा नहीं है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed