फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Santh Jayasurya thanks india for help in crisis says india is playing big role for srilanka

Sri Lanka Crisis: आर्थिक संकट के बीच सनथ जयसूर्या ने भारत को कहा धन्यवाद, बोले- संकट की शुरुआत से ही काफी मदद की

Mon, 11 Jul 2022 02:25 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 11 Jul 2022 02:25 PM IST
सार

सनथ जयसूर्या ने कहा है कि भारत ने आर्थिक संकट की शुरुआत से ही श्रीलंका की मदद की है। भारत ने काफी मदद की है और वो पड़ोसी देश के शुक्रगुजार हैं। 
 

विज्ञापन
Santh Jayasurya thanks india for help in crisis says india is playing big role for srilanka
सनथ जयसूर्या - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

श्रीलंका में आर्थिक संकट के चलते हालात काफी ज्यादा बिगड़ चुके हैं। देश की जनता सड़कों पर आकर प्रदर्शन कर रही है और देश के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे अपने परिवार के साथ गायब हो गए हैं। प्रदर्शनकारी राष्ट्रपति से इस्तीफे की मांग कर रहे हैं और इन प्रदर्शनकारियों में श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर सनथ जयसूर्या भी शामिल हैं। जयसूर्या ने कहा है कि सभी शांतिपूर्ण प्रदर्शन चाहते हैं और हम यही कर रहे हैं। राष्ट्रपति के इस्तीफे के लिए मैं पहले दिन से ही प्रदर्शनकारियों के साथ था। 
विज्ञापन


जयसूर्या ने आगे कहा स्पीकर, वरिष्ठ राजनेता, पार्टी के नेताओं को जल्द फैसला करने की जरूरत है। एक बार स्थायी सरकार बनने के बाद अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष, भारत और बाकी साथी देश श्रीलंका की मदद करेंगे। भारत इस संकट की शुरुआत से ही काफी मददगार रहा है। भारत ने सहायता की है। हम इसके लिए आभारी हैं। भारत श्रीलंका के लिए अहम किरदार अदा कर रहा है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने घेरा था गॉल स्टेडियम
श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे टेस्ट मैच के दौरान हजारों प्रदर्शनकारियों न गॉल स्टेडियम को घेर लिया था। इसके बाद मैच रद्द होने का खतरा मंडरा रहा है। हालांकि, प्रदर्शनकारियों ने शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कुछ प्रदर्शनकारी पुराने किले के ऊपर भी चढ़ गए। किसी को भी इस किले में जाने की इजाजत नहीं थी, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने किसी की नहीं सुनी। यह किला 500 साल पुराना है। 


जयसूर्या ने इस प्रदर्शन में भाग लिया था। उन्होंने इस दौरान कहा था, ''मैं इस प्रदर्शन का हिस्सा हूं और लोगों की मांग के साथ खड़ा हूं। यह विरोध प्रदर्शन तीन महीने से अधिक समय से चल रहा है।''
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed