फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

संजू सैमसन ने रचा इतिहास, दोहरा शतक ठोकते ही बनाए ये पांच बड़े रिकॉर्ड

Sat, 12 Oct 2019 01:45 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rohit Ojha Updated Sat, 12 Oct 2019 01:45 PM IST
विज्ञापन
Sanju Samson smash Double Century in Vijay Hazare Trophy 2019 and breaks many records
संजू सैमसन - फोटो : social Media

देश के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने घरेलू टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी में शनिवार को अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से धमाल मचा दिया है। केरल के मध्यक्रम के बल्लेबाज ने सैमसन ने गोवा के खिलाफ तूफानी अंदाज में अपना पहला दोहरा शतक ठोका है। सैमसन विजय हजारे टूर्नामेंट के इस सीजन में दोहरा शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज हैं, साथ ही लिस्ट ए में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड भी उन्होंने अपने नाम कर लिया। सैमसन ने धुंआधार बल्लेबाजी करते हुए 125 गेंद में 200 रन जड़ दिए। भारत की ओर से फर्स्ट क्लास क्रिकेट में यह आठवां दोहरा शतक है, जबकि घरेलू क्रिकेट में ये तीसरा दोहरा शतक है। 

Sanju Samson smash Double Century in Vijay Hazare Trophy 2019 and breaks many records
SANJU SAMSON

दाएं हाथ के बल्लेबाज संजू सैमसन ने 129 गेंदों में 20 चौके और 10 छक्के लगाकर 212 रन की पारी खेली। इस दौरान संजू सैमसन का स्ट्राइकरेट 162.99 का रहा, जो किसी भी भारतीय का दोहरे शतक के लिए सबसे ज्यादा है। संजू सैमसन के फर्स्ट क्लास करियर की पहली सेंचुरी थी, जिसे उन्होंने दोहरे शतक में तब्दील किया। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में दोहरा शतक जड़ने वाले खिलाड़ियों की सूची में सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग, रोहित शर्मा (अकेले 3 बार), शिखर धवन, करनवीर कौशल के साथ अब संजू सैमसन का नाम भी अब जुड़ गया है।

Sanju Samson smash Double Century in Vijay Hazare Trophy 2019 and breaks many records
sanju samson

गोवा के खिलाफ केरल के कप्तान कप्तान रोबिन उथप्पा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी और 49.4 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 372 रन बनाए। केरल की ओर से संजू सैमसन ने नंबर तीन पर बल्लेबाजी करते हुए 212 रन की नाबाद पारी खेली, जो प्रथम श्रेणी में किसी भी विकेटकीपर बल्लेबाज द्वारा खेली गई सर्वश्रेष्ठ पारी है। लिस्ट ए में नंबर तीन पर खेलते हुए दोहरा शतक बनाने वाले सैमसन पहले बल्लेबाज बने।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sanju Samson smash Double Century in Vijay Hazare Trophy 2019 and breaks many records
संजू सैमसन - फोटो : पीटीआई
संजू सैमसन ने साल 2015 में जिम्बाब्वे के खिलाफ टी-20 में अपना अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था, लेकिन उसके बाद उन्हें टीम इंडिया में शामिल होने का मौका नहीं मिला। सैमसन ने साल 2013 में आईपीएल डेब्यू किया था। उन्होंने अपने पहले सीजन की शुरुआत राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए किया था। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed