फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sanju samson says Rohit sharma called him after ODI WC 2023 Squad selection says you are batting well

Samson on Rohit: संजू सैमसन बोले- लोग मुझे सबसे बदकिस्मत खिलाड़ी कहते हैं, लेकिन रोहित शर्मा मेरे साथ हैं

Sat, 25 Nov 2023 07:48 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 25 Nov 2023 07:48 PM IST
सार

संजू सैमसन ने रोहित शर्मा के साथ अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात की है। उन्होंने कहा कि विश्व कप की टीम चुने जाने के बाद रोहित ने उनसे फोन पर बात की थी। 
 

विज्ञापन
Sanju samson says Rohit sharma called him after ODI WC 2023 Squad selection says you are batting well
संजू सैमसन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन एक बार फिर टीम इंडिया से बाहर हो चुके हैं। वह वनडे विश्व कप 2023 की टीम के संभावित खिलाड़ियों में शामिल थे, लेकिन अंत में उन्हें अंतिम-15 में जगह नहीं मिली। विश्व कप के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में भी सैमसन को मौका नहीं मिला। 29 साल के सैमसन का पूरा करियर ऐसा ही रहा है। अपने खेल से ज्यादा वह टीम में नहीं चुने जाने और मौका नहीं मिलने की वजह से चर्चा में रहे हैं। हालांकि, सैमसन का कहना है कि भले ही दुनिया उन्हें सबसे बदकिस्मत खिलाड़ी मानती हो, लेकिन कप्तान रोहित का साथ उनके पास है। 
विज्ञापन


संजू सैमसन ने एक यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा "रोहित शर्मा पहले या दूसरे इंसान थे, जो मेरे पास आए और बात की। उन्होंने मुझसे कहा 'हाय संजू कैसे हो। तुमने आईपीएल में शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन मुंबई के खिलाफ बहुत सारे छक्के लगाए। तुम शानदार बल्लेबाजी करते हो।' मुझे उनसे काफी समर्थन मिलता है।"
विज्ञापन


संजू ने आगे कहा कि भले ही लोग उन्हें सबसे बदकिस्मत खिलाड़ी बताते हैं, लेकिन वह जो हासिल कर सकते थे, उससे ज्यादा हासिल किया है। संजू ने कहा "लोग मुझे सबसे बदकिस्मत खिलाड़ी कहते हैं। लेकिन आज मैं जहां पहुंच गया हूं, वह उससे काफी ज्यादा है, जो मैंने सोचा था।"
विज्ञापन
विज्ञापन


2015 में संजू सैमसन ने भारत के लिए पहला मैच खेला था। टी20 फॉर्मेट में अपने करियर की शुरुआत करने वाले सैमसन ने 24 मुकाबलों में 374 रन बनाए हैं। वहीं, वनडे में उनके बल्ले से 12 पारियों में 55.71 के औसत से 390 रन निकले हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भले ही सैमसन के आंकड़े बहुत जबरदस्त नहीं हैं, लेकिन आईपीएल में वह 152 मुकाबलों में 3888 रन बना चुके हैं। वह राजस्थान की टीम के कप्तान भी हैं और उनकी अगुआई में टीम 2023 के फाइनल में भी पहुंची थी।

सैमसन ने भारत के लिए आखिरी मैच अगस्त के महीने में खेला था। इस मुकाबले में उन्होंने 26 गेंद में 40 रन की पारी खेली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed