फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sanjay manjrekar said venktesh iyer will get 12 to 14 crore in mega auction

IPL 2021: मेगा ऑक्शन में 12 से 14 करोड़ में बिक सकते हैं वेंकटेश अय्यर, इस दिग्गज क्रिकेटर ने जताया भरोसा

Sat, 02 Oct 2021 05:02 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 02 Oct 2021 05:02 PM IST
सार

संजय मांजरेकर ने कहा है कि वेंकटेश अय्यर मेगा ऑक्शन में 12 से 14 करोड़ में बिक सकते हैं। आईपीएल के अलावा घरेलू क्रिकेट में भी उनका रिकॉर्ड बेहतरीन है। उन्होंने घरेलू क्रिकेट में भी 90 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। 

विज्ञापन
Sanjay manjrekar said venktesh iyer will get 12 to 14 crore in mega auction
संजय मांजरेकर के अनुसार वेंकटेश अय्यर को मेगा ऑक्शन में 12 से 14 करोड़ रुपये मिल सकते हैं। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कोलकाता नाइटराइडर्स के ओपनिंग बल्लेबाज वेंकटेश अय्यर ने अपने शानदार प्रदर्शन से सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। पंजाब के खिलाफ आखिरी ओवर में वो भले ही अपनी टीम को जीत न दिला पाए हों, लेकिन चारों तरफ उनके शानदार प्रदर्शन की तारीफ हो रही है। अय्यर पारी की शुरुआत में तेजी से बल्लेबाजी करने के अलावा गेंदबाजी भी करते हैं। इस वजह से टी-20 फर्मेट में उनकी अहमियत और बढ़ जाती है। कई दिग्गज खिलाड़ियों ने अय्यर की तारीफ की है और उनके खेल को सराहा है। वहीं पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने कहा है कि अगले साल होने वाले मेगा आईपीएल ऑक्शन में अय्यर 12 से 14 करोड़ में बिक सकते हैं। 
विज्ञापन

वेंकटेश के आने से कोलकाता में नई ऊर्जा

आईपीएल 2021 के पहले फेज में कोलकाता की टीम लगातार हार का सामना कर रही थी। वहीं दूसरे फेज में यह टीम पांच में से तीन मैच जीत चुकी है। कोलकाता को जीत के ट्रैक पर लाने में अय्यर का बड़ा योगदान है। आईपीएल के दूसरे फेज में कोलकाता ने लगातार उनसे पारी की शुरुआत करवाई है और उन्होंने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। इस दौरान अय्यर ने 41, 53, 18, 14, और 67 रनों की पारियां खेली हैं। उनके करियर के दोनों अर्धशतक ओपनिंग करते हुए ही आए हैं। बल्लेबाजी के साथ-साथ अय्यर ने अपनी गेंदबाजी से भी प्रभावित किया है। वेंकटेश के यॉर्कर बहुत तेज नहीं होते हैं, लेकिन उनकी गेंदों पर रन बनाना आसान नहीं है। इसी वजह से टी-20 फॉर्मेट में उनकी अहमियत ज्यादा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

12 से 14 करोड़ में बिक सकते हैं वेंकटेश

पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने कहा "मुझे लगता है कि वेंकटेश अय्यर को मेगा ऑक्शन में 12 से 14 करोड़ मिल सकते हैं। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में भी उनका प्रदर्शन बहुत बेहतरीन है। उन्होंने 47 के औसत से और 92,93 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। घरेलू क्रिकेट में भी उनका टी-20 रिकॉर्ड काफी बेहतर है। उन्होंने 37 के औसत से रन बनाए हैं। उन्हें अच्छे से पता है कि किन हालातों में कैसे बल्लेबाजी करनी है। इसके साथ ही वो गेंदबाजी भी कर सकते हैं। आईपीएल में उन्होंने दिखाया है कि वो मुश्किल ओवरों में भी गेंदबाजी कर सकते हैं। इस वजह से उन्हें मेगा ऑक्शन में अच्छी कीमत मिल सकती है।"
विज्ञापन

भारतीय टीम में जगह बना सकते हैं अय्यर

अय्यर ने अपने पांच मैचों के आईपीएल करियर में क्रिकेट के बड़े-बड़े दिग्गजों को भी प्रभावित किया है। पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर का कहना है कि अगर अय्यर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर पाते हैं तो वो भारतीय टीम की ऑलराउंडर की खोज पूरी कर सकते हैं। हार्दिक पांड्या, विजय शंकर और शिवम दुबे के रूप में भारत के पास पहले से तीन ऑलराउंडर हैं, जो बल्लेबाजी के साथ-साथ तेज गेंदबाजी कर सकते हैं, लेकिन विजय शंकर और शिवम दुबे के प्रदर्शन में निरंतरता की कमी है। वहीं हार्दिक चोट से उबरने के बाद से गेंदबाजी नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में अय्यर टीम इंडिया की जरूरत के हिसाब से फिट बैठते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed