{"_id":"62ce8c47e392ce01991cd9f3","slug":"sanjana-ganesan-trolls-england-batsman-after-they-got-out-on-duck","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG: पति-पत्नी ने मिलकर इंग्लैंड को रुलाया, पहले बुमराह ने आउट किया फिर संजना ने बनाया मजाक","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ENG: पति-पत्नी ने मिलकर इंग्लैंड को रुलाया, पहले बुमराह ने आउट किया फिर संजना ने बनाया मजाक
Wed, 13 Jul 2022 02:41 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Wed, 13 Jul 2022 02:41 PM IST
सार
जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी की शानदार गेंदबाजी के सामने इंग्लैंड के बल्लेबाज बेबस दिखे। पहले वनडे में चार खिलाड़ी खाता खोले बिना आउट हो गए। इसके बाद संजना गणेशन ने उनका जमकर मजाक बनाया।
विज्ञापन
संजना गणेशन और जसप्रीत बुमराह
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे मैच में अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। उन्होंने 19 रन देकर छह विकेट लिए। बुमराह के अलावा मोहम्मद शमी ने भी शानदार गेंदबाजी की और तीन विकेट झटके। भारतीय गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के चलते इंग्लैंड की टीम 110 रन के स्कोर पर ही सिमट गई। भारत ने बिना कोई विकेट गंवाए लक्ष्य का पीछा कर लिया। कप्तान रोहित शर्मा ने 76 रन की नाबाद पारी खेली। शिखर धवन भी दूसरे छोर पर 31 रन बनाकर नाबाद रहे।
इस मैच में जसप्रीत बुमराह ने अपने पहले ही ओवर में दो विकेट हासिल किए। इस ओवर में उन्होंने कोई रन नहीं दिया। उन्होंने पहले ओवर की चौथी गेंद पर जेसन रॉय को क्लीन बोल्ड किया फिर आखिरी गेंद पर जो रूट को भी ऋषभ पंत के हाथों कैच कराया। इसके बाद उन्होंने जॉनी बेयरस्टो (सात रन) और लियम लिविंगस्टोन को आउट किया। लिविंगस्टोन भी अपना खाता नहीं खोल पाए। कार्स उनके पांचवें और विली छठे विकेट बने।

While our bowlers bagged some 🦆s on the field, @SanjanaGanesan 'wrap'ped up some 🦆s off the field at #TheOval 😋#ENGvIND #SonySportsNetwork pic.twitter.com/SzzQ9dVEaJ
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) July 12, 2022
विज्ञापन
संजना ने बनाया मजाक
जसप्रीत बुमराह और उनकी पत्नी संजना गणेशन ने इंग्लैंड को खासा परेशान किया। पहले बुमराह ने छह विकेट लेकर बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। इसमें से तीन बल्लेबाजों को तो उन्होंने खाता भी नहीं खोलने दिया। इसके बाद संजना गणेशन ने 'क्रिस्पी डक' नाम की एक दुकान पर जाकर खाना खाया। इस मैच में इंग्लैंड के चार अहम बल्लेबाज डक हुए थे और संजना ने इसका मजाक बनाते हुए 'क्रिस्पी डक' नाम की दुकान के सामने वीडियो बनाया। इस वीडियो में उन्होंने इंग्लैंड की टीम के जमकर मजे लिए।
इस मैच में जेसन रॉय, जो रूट, बेन स्टोक्स और लियम लिविंगस्टोन शून्य के स्कोर पर आउट हुए थे। संजना ने अपने वीडियो में कहा कि वो एक ऐसी दुकान पर हैं, जहां इंग्लैंड के आना नहीं पसंद करेंगे। इसका नाम है क्रिस्पी डक। हमारे पास एक डक रैप है और हम देखेंगे कि मैदान से बाहर डक कितना मजेदार होता है। क्योंकि मैदान के डक वाकई शानदार थे। संजना का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और उनका यह अंदाज भारतीय फैंस को पंसद आ रहा है।