सानिया मिर्जा ने खींची 'देवर' हसन अली की टांग, हिंदुस्तानी लड़की से आज करेंगे निकाह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज हसन अली आज निकाह करने जा रहे हैं। एक दिन पहले मेहंदी की रस्म और बैचलर्स पार्टी के बाद आज दुबई में पाकिस्तान के अली भारत की सामिया आरजू के साथ वैवाहिक जीवन में बंध जाएंगे।
निकाह से पहले हसन अली ने सोशल मीडिया पर प्री-वेडिंग शूट के साथ कई और तस्वीरें भी शेयर की। इसी दौरान हसन अली की एक तस्वीर पर भारत की स्टार टेनिस खिलाड़ी और शोएब मलिक की पत्नी ने सानिया मिर्जा ने भी मजे लिए।
हसन अली ने अपनी तस्वीर ट्वीट करते हुए लिखा, 'बतौर बैचलर आखिरी रात'।
Last night as a bachelor..!🤣🤣 looking forward 😝 pic.twitter.com/0TDKuYRkZm
— Hassan Ali 🇵🇰 (@RealHa55an) August 19, 2019
इस पर सानिया ने भी उनकी तस्वीर को री-ट्वीट करते हुए उनसे एक खास अपील कर डाली। सानिया ने लिखा, 'बधाई हसन, आप दोनों को जिंदगी भर का प्यार और खुशियां। अब से आप हमारे साथ ननदों से बढ़कर व्यवहार करेंगे'।
Congratulations Hassan ❤️ wish you both a lifetime of love and happiness .. this time you’ll have to treat us to more than Nandos though 😅😅 https://t.co/CEXysWNv4F
— Sania Mirza (@MirzaSania) August 20, 2019