Mirza-Malik show: उर्दूफ्लिक्स पर मिर्जा मलिक शो के जरिए डेब्यू करेंगे सानिया और शोएब, सोशल मीडिया पर दी जानकारी
सानिया मिर्जा और शोएब मलिक मिर्जा मलिक शो के जरिए उर्दूफ्लिक्स पर नई पारी की शुरुआत करेंगे। यह पहला मौका होगा जब ये दोनों साथ में किसी कार्यक्रम में काम करेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस शो के बारे में बात करते हुए सानिया और शोएब ने कहा कि उन्हें साथ में नई चीजें करना बेहद पसंद है और जैसे ही उन्हें यह शो करने का मौका मिला दोनों इसके लिए काफी उत्साहित थे। सानिया ने कहा "हमें चुनौतियां पसंद हैं, इसलिए हमारे लिए खेल से हटकर मीडिया में काम करना काफी उत्साहित करने वाला था।"
विज्ञापन विज्ञापन
अपने शो के बारे में बताते हुए सानिया ने कहा "एक अच्छा पारिवारिक शो सभी को हंसाने वाला होना चाहिए, जैसा कि कपिल शर्मा शो में होता है। हमारा शो एक कॉमेडी शो नहीं होगा, लेकिन लोगों को हंसाना जरूरी है। हमारी जिंदगी में कई ऐसी चीजें हैं, जो बहुत मजेदार नहीं हैं।" उन्होंने आगे बताया कि इस शो का हर एपिसोड एक घंटे का होगा और वो चाहती हैं कि यह एक घंटा दर्शकों के लिए मजेदार होना चाहिए।
साथ में विज्ञापन में किया है काम
मलिक ने बताया कि वो सानिया के साथ विज्ञापन में काम कर चुके हैं, लेकिन यह शो आसान नहीं होगा। उन्होंने इससे पहले कई इंटरव्यू लिए हैं और उन्हें इस दौरान काफी मजा आया था। इस शो से भी मलिक ऐसी ही उम्मीद लगाए हुए हैं। वहीं उर्दूफ्लिक्स से संस्थापक फरहान गौहर ने इसे उपमहाद्वीप के सबसे बड़े शो में से एक बताते हुए कहा कि इस शो में भारत और पाकिस्तान से मेहमानों को बुलाया जाएगा। साथ ही दोनों देशों के बीच प्यार का संदेश देने की कोशिश की जाएगी।
सानिया ने बताया कि शो में दर्शकों और मेहमानों के लिए मजेदार चीजें होंगी। शो में कई गेम भी होंगे ताकि इसे रोचक बनाया जा सके। वहीं उन्होंने यह भी कहा कि सवाल पूछते समय वो कोई कुटुलता नहीं दिखाएंगी, जैसे कि बाकी होस्ट करते हैं। दर्शक अपने चहेते मेहमानों को शो में बुलाने के लिए उनके नाम भी कमेंट कर सकते हैं।