अब मध्य प्रदेश के डॉक्टर करेंगे सनथ जयसूर्या का इलाज, पातालकोट से लाई गई जड़ी-बूटियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीलंका के पूर्व धाकड़ बल्लेबाज सनथ जयसूर्या इन दिनों अपने पैरों की तकलीफ को लेकर काफी परेशान हैं। उनकी हालत यह है कि बिना बैसाखी के वो एक कदम भी नहीं चल पाते हैं। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वह कुछ दिन पहले ही ऑस्ट्रेलिया में अपने दोनों घुटनों का ऑपरेशन कराकर लौटे हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें कोई फायदा होता हुआ नजर नहीं आ रहा है।
अब बताया जा रहा है कि वह भारत आकर आयुर्वेदिक इलाज कराने के बारे में सोच रहे हैं। 1996 वर्ल्ड कप के हीरे रहे जयसूर्या को भारत आकर अयुर्वेदिक इलाज करने की सलाह टीम इंडिया के दिग्गज कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने दी है।
मध्य प्रदेश के डॉ. प्रकाश इंडियन टाटा करेंगे उनका इलाज
जब अजहरुद्दीन को इनकी इस दिक्कत के बारे में पता चला तो उन्होंने जयसूर्या से बात की और उन्हें भारत आकर आयुर्वेदिक इलाज की सलाह दी। अजहर ने उनकी बात मध्य प्रदेश के आयुर्वेदाचार्य डॉ. प्रकाश इंडियन टाटा से जयसूर्या की बात करवाई है। डॉ. ने उनकी इस परेशान को जानकर उनके घुटनों के इलाज के लिए एक तोड़ निकाल लेने की बात कही है।
देश के नामीग्रामी लोग करवा चुके हैं डॉ. प्रकाश इंडियन टाटा से अपना इलाज
आयुर्वेदाचार्य डॉ. प्रकाश इंडियन टाटा आयुर्वेद इलाज में एक ऐसा नाम जिन्होंने कई अनूठी जड़ी-बूटियों की खोज कर कई गंभीर बीमारियों का इलाज किया है। डॉ. प्रकाश इंडियन टाटा ने अमिताभ बच्चन, मिथुन चक्रवर्ती जैसे बड़े लोगों का इलाज किया है।
जयसूर्या के इलाज के लिए पातालकोट से लाई गई जड़ी-बूटियां
डॉ. प्रकाश टाटा ने सनथ जयसूर्या का इलाज पातालकोट की जड़ी-बूटियों में खोज निकाला है। इन जड़ी-बूटियों को लेकर डॉ. प्रकार श्रीलंका के लिए रवाना भी हो चुके हैं। माना जा रहा है कि 10 फरवरी से उनका इलाज शुरू हो जाएगा।