फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sanath Jayasuriya faces corruption charges by icc corruption unit

सनथ जयसूर्या पर लगा भ्रष्टाचार का आरोप, आईसीसी एंटी करप्शन यूनिट ने शुरू की कार्रवाई

Mon, 15 Oct 2018 07:10 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 15 Oct 2018 07:10 PM IST
विज्ञापन
Sanath Jayasuriya faces corruption charges by icc corruption unit
sanath jayasuriya

श्रीलंका के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सनथ जयसूर्या पर आईसीसी भ्रष्टाचार निरोधक संहिता को तोड़ने के दो मामले दर्ज किए हैं, जिसमें उन्हें दो सप्ताह के अंदर जवाब देने के लिए कहा गया है। आईसीसी ने हालांकि साफ तौर पर यह नहीं बताया कि इस क्रिकेटर के खिलाफ उसने यह मामला क्यों दर्ज किया है।

विज्ञापन


श्रीलंका को विश्व कप का खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले इस खिलाड़ी ने 445 एकदिवसीय और 110 टेस्ट मैचों में अपने देश का प्रतिनिधित्व किया है। जयसूर्या के खिलाफ आईसीसी भ्रष्टाचार निरोधक संहिता के दो उल्लंघनों का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


आईसीसी से जारी बयान में कहा गया कि उन पर धारा 2.4.6 के तहत मामला दर्ज है जिसमें भ्रष्टाचार रोधी इकाई (एसीयू) से बिना किसी स्पष्टीकरण के जांच में सहयोग नहीं करने के अलावा उससे जुड़ी दस्तावेज नहीं मुहैया करना शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जयसूर्या पर दूसरा मामला धारा 2.4.7 के तहत दर्ज है जिसमें जांच के लिए प्रासंगिक साक्ष्य या दस्तावेज और अन्य जानकारी से छेड़छाड़ कर जांच को प्रभावित करना शामिल है।


बयान में कहा गया, 'आईसीसी इस मुद्दे पर इस समय और कोई प्रतिक्रिया नहीं देगा।' क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद जयसूर्या ने राजनीति में भी हाथ आजमाया और संसद के लिए चुने जाने के बाद मंत्री भी बने। वह 2013 में श्रीलंका क्रिकेट के चयन समिति के अध्यक्ष भी बने लेकिन 2015 में टीम की असफलता के बाद उनका कार्यकाल खत्म हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed