फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sana Mir dropped from Pakistan Womens T20 World Cup squad

सना मीर को लगा बड़ा झटका, पाकिस्तान की महिला टी-20 वर्ल्ड कप टीम से हुईं बाहर

Mon, 20 Jan 2020 06:40 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Mon, 20 Jan 2020 06:40 PM IST
विज्ञापन
Sana Mir dropped from Pakistan Womens T20 World Cup squad
सना मीर - फोटो : सोशल मीडिया

पूर्व कप्तान और सीनियर ऑफ स्पिनर सना मीर को सोमवार को अगले महीने ऑस्ट्रेलिया में होने वाले महिला टी-20 वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तान की 15 सदस्यीय मजबूत टीम से बाहर कर दिया गया। महिला चयन समिति ने अंतरराष्ट्रीय और घरेलू प्रतियोगिताओं में उनके प्रदर्शन तथा ऑस्ट्रेलियाई परिस्थितियों में टीम के संयोजन का हवाला देते हुए सना को टीम में जगह नहीं दी।

विज्ञापन


चीफ सिलेक्टर उरूज मुमताज ने कहा कि सना को बाहर करना मुश्किल था लेकिन टी-20 फॉर्मेट में उनका प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं था। 34 साल की सना ने आईसीसी 50 ओवर और टी20 वर्ल्ड कप दोनों में पाकिस्तान की कप्तानी की है और वह देश के लिए 120 वनडे और 102 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुकी हैं। वह प्रतिक्रिया के लिए उपलब्ध नहीं थी।

विज्ञापन

पाकिस्तानी टीम 31 जनवरी को ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना होगी और वेस्टइंडीज के खिलाफ सात, नौ और 11 फरवरी को तीन अभ्यास मैच खेलेगी।

टीम इस प्रकार है : बिस्मा मारूफ, ऐमन अनवर, आलिया रियाज, अनाम अमीन, आयशा नसीम, डायना बेग फातिमा सना, इराम जावेद, जाविरा खान, मुनीबा अली, निदा डार, ओमेमा सोहेल, सादिया इकबाल, सिदारा नवाज (विकेटकीपर) और सैयद अरूब शाह।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed