{"_id":"5b6333ef4f1c1b61508b6b12","slug":"sam-curran-becomes-the-youngest-england-pacer-to-take-a-four-wicket-haul-in-test-cricket","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैम करन के नाम खास रिकॉर्ड दर्ज, ऐसा करने वाले बने इंग्लैंड के सबसे युवा खिलाड़ी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
सैम करन के नाम खास रिकॉर्ड दर्ज, ऐसा करने वाले बने इंग्लैंड के सबसे युवा खिलाड़ी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 02 Aug 2018 10:10 PM IST
विज्ञापन
सैम करन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में इंग्लैंड के सबसे युवा खिलाड़ी सैम करन ने अपने नाम एक खास उपलब्धि हासिल की। इसके साथ ही वह किसी टेस्ट की एक पारी में 4 या इससे अधिक विकेट लेने वाले इंग्लैंड के सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए। उन्होंने यह कारनाम केवल 20 साल 59 दिन की उम्र में किया है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि करन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 16 ओवर में 69 रन देकर 4 महत्वपूर्ण विकेट झटके। इस दौरान उन्होंने टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज मुरली विजय, शिखर धवन और केएल राहुल को अपना शिकार बनाया। बता दें कि इससे पहले ये रिकॉर्ड इंग्लैंड के बिल वोस के नाम था जिन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 फरवरी, 1930 को पोर्ट ऑफ स्पेन में पहली पारी में 79 रन देकर चार विकेट लिए थे। बता दें कि करन अपने करियर का दूसरा टेस्ट मैच खेल रहे हैं।
विज्ञापन
इसी साल उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ अपने टेस्ट करियर का आगाज किया था। पहले टेस्ट में करन ने 2 विकेट लिए थे। वन-डे में भी उनके नाम 2 विकेट दर्ज हैं। इसके अलावा करन ने 42 प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 119 विकेट झटके हैं।
विज्ञापन