फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Salman butt says Shahid Afridi was my senior not friend on bus fight

Shahid Afridi Bus Fight: बस में हुई लड़ाई को लेकर सलमान बट का बड़ा खुलासा, कहा- अफरीदी मेरे दोस्त नहीं...

Mon, 27 Jun 2022 04:34 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 27 Jun 2022 04:34 PM IST
सार

सलमान बट ने बस हुई लड़ाई पर बात करते हुए कहा कि शाहिद अफरीदी उनके दोस्त नहीं सीनियर थे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हर टीम में ऐसी कोई न कोई कहानी सुनाने के लिए होती है। 
 

विज्ञापन
Salman butt says Shahid Afridi was my senior not friend on bus fight
शाहिद अफरीदी और सलमान बट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सलमान बट ने शाहिद अफरीदी के साथ बस में हुई लड़ाई पर चुप्पी तोड़ी है। इस लड़ाई के कारण तत्कालीन टीम मैनेजर तलत अली भी अपना आपा खो बैठे थे। इस घटना के बाद अफरीदी को टीम छोड़ घर लौटने के लिए कहा गया था। इस पर सलमान बट ने कहा है कि शाहिद अफरीदी उनके दोस्त नहीं सीनियर थे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हर टीम में ऐसी कोई न कोई कहानी सुनाने के लिए होती है। 
विज्ञापन


पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने पहले 2007-08 में हुई इस घटना के बारे में बताया था। अख्तर ने अफरीदी का समर्थन किया था। उन्होंने अपनी आत्मकथा 'गेम चेंजर' में दावा किया था कि उन दिनों में सीनियर खिलाड़ी अफरीदी के साथ गलत व्यवहार करते थे। इस पर बट ने कहा कि हर टीम दो खिलाड़ियों के बीच 'गलतफहमी' को देखती है। हालांकि, इस लड़ाई के पीछे की वजह उन्होंने नहीं बताई। 
विज्ञापन


बट ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर कहा "हर टीम के पास बताने के लिए कम से कम एक ऐसी घटना है। वह (अफरीदी) मेरे सीनियर थे। वह दोस्त नहीं थे, लेकिन कई बार मेरे साथ अच्छा व्यवहार करते थे। हमारे बीच अच्छी बातें भी होती थीं। लेकिन कभी-कभी दो खिलाड़ियों के बीच थोड़ी गलतफहमी हो जाती है। इन चीजों को सार्वजनिक रूप से साझा नहीं किया जाना चाहिए।"
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या थी पूरी घटना
शोएब अख्तर ने बताया था कि पाकिस्तान की टीम ट्रेनिंग के बाद बस में लौट रही थी। शोएब अख्तर और सलमान बट साथ बैठे थे। अफरीदी अंदर आए और बट को सीट खाली करने के लिए कहा, जिस पर तलत ने आपा खो दिया और सवाल किया कि बट को अपनी सीट क्यों छोड़नी चाहिए। इसके बाद अफरीदी और तलत के बीच कुछ बहस हुई। बाद में शोएब मलिक ने अख्तर को बताया कि उन्होंने इस घटना के कारण अफरीदी को घर वापस भेजने का फैसला किया था। इस समय शोएब अख्तर ने तलत साहब और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के साथ इस मुद्दे को उठाया था।

शोएब ने कहा था "मुझे लगता है कि शाहिद अफरीदी ने अपने खेल के दिनों में वरिष्ठ खिलाड़ियों से मिले कठोर व्यवहार के बारे में अपनी किताब में कम लिखा है। मैंने इसे अपनी आंखों से देखा और पूरी तरह से उनसे सहमत हूं।"
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed