फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sakshi had contacted Suresh Raina to inform MS Dhoni about daughter Ziva birth

आखिर साक्षी ने जीवा के जन्म की खुशी की खबर धोनी से पहले इस क्रिकेटर को क्यों दी थी

Tue, 24 Oct 2017 02:05 PM IST
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा Updated Tue, 24 Oct 2017 02:05 PM IST
विज्ञापन
Sakshi had contacted Suresh Raina to inform MS Dhoni about daughter Ziva birth
एम एस धोनी

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी की बेटी जीवा उनके और उनकी पत्नी साक्षी के लिए बहुत ही स्पेशल है। दोनों जीवा से बहुत प्यार करते हैं। अपनी बेटी जीवा की तस्वीर अक्सर धोनी इंस्टाग्राम पर शेयर करते रहते हैं।

विज्ञापन


हाल ही में एक वीडियो खूब वाइरल हुआ था, जिसमें आपने देखा होगा कि फुटबॉल मैच जैसे ही खत्म हुआ तो धोनी की बेटी जीवा भागकर मैदान में आ गई। जीवा के हाथ में पानी की बोतल थी और उसको लेकर जीवा अपने पापा को पानी पिलाने की कोशिश करती नजर आई। इससे पहले टीम इंडिया के मौजूदा कप्तान विराट कोहली भी जीवी के साथ खूब मस्ती करते नजर आए थे।
विज्ञापन


इस तरह की और सारी फोटो जीवा की काफी वाइरल हुई है। हालांकि अब तो जीवा के नाम से अकाउंट भी बन गई है। इस अकाउंट में आपको जीवा की कई सारी तस्वीरें देखने को मिलेगी। मगर क्या आप जानते हैं कि जीवा के जन्म की खुशखबरी साक्षी ने धोनी से पहले किसको दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ेंः- विराट-धोनी के साथ ऑटो चालक का बेटा मोहम्मद सिराज अब खेलेगा‌ क्रिकेट 

 
दरअसल, बेटी जीवा के जन्म के समय धोनी घर पर नहीं थे। वो उस समय टीम इंडिया के साथ विदेश दौरा पर थे और साल 2015 में होने वाले विश्व कप की तैयारियां कर रहे थे। उस समय धोनी अपने पास मोबाइल नहीं रखते थे। क्योंकि वो नहीं चाहते थे कि प्रैक्टिस के दौरान कोई बाधा उत्पन हो। इसलिए जब 6 फरवरी 2015 को जीवा का जन्म हुआ तब साक्षी ने इसकी जानकारी सुरेश रौना को फोन पर दी थी। रैना ने फिर ये खुशखबरी धोनी को जा कर बताया।

इस बात का खुलासा पत्रकार राजदीप सरदेसाई की लिखी किताब में हुआ है। किताब का नाम है 'डेमोक्रेसी XI: द ग्रेट इंडियन क्रिकेट स्टोरी'। बता दें कि किताब में लिखा है कि धोनी उस वक्त अपने पास मोबाइल नहीं रख रहे थे, तो बेटी के जन्म की जानकारी उन्हें सुरेश रैना से मिली। साक्षी ने सुरेश रैना को फोन करके इस गुड न्यूज के बारे में बताया। उसके बाद रैना ने धोनी को इस बात की जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed