{"_id":"6267ab809853a55bf1276045","slug":"sakshi-dhoni-raises-issue-of-power-cut-and-electricity-problem-in-jharkhand-through-twitter","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sakshi Dhoni Viral Tweet: झारखंड में बिजली कटौती से परेशान साक्षी धोनी, ट्विटर पर पूछा तीखा सवाल, वायरल हुआ ट्वीट","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Sakshi Dhoni Viral Tweet: झारखंड में बिजली कटौती से परेशान साक्षी धोनी, ट्विटर पर पूछा तीखा सवाल, वायरल हुआ ट्वीट
Tue, 26 Apr 2022 01:52 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Tue, 26 Apr 2022 01:52 PM IST
सार
पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों रांची से दूर महाराष्ट्र में हैं और चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से बतौर खिलाड़ी आईपीएल खेलने में व्यस्त हैं। वहीं उनकी पत्नी साक्षी धोनी ने लोगों से जुड़ी एक बड़ी समस्या को ट्वीटर के जरिए उठाने की कोशिश की है।
विज्ञापन
sakshi dhoni
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों रांची से दूर महाराष्ट्र में हैं और चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से बतौर खिलाड़ी आईपीएल खेलने में व्यस्त हैं। वहीं उनकी पत्नी साक्षी धोनी ने लोगों से जुड़ी एक बड़ी समस्या को ट्वीटर के जरिए उठाने की कोशिश की है।
विज्ञापन
बढ़ती गर्मी के बीच बिजली की खपत बढ़ गई है और ऐसे में इसकी कटौती में भी इजाफा होने लगा है। इसका असर आम आदमी के साथ-साथ सेलिब्रिटी पर भी पड़ रहा है। साक्षी ने झारखंड में बिजली संकट को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने राज्य में बिजली की कमी को लेकर सोशल मीडिया पर भी टिप्पणी की है।
विज्ञापन
रांची स्थित अपने फॉर्म हाउस में रहने वाली साक्षी ने ट्वीट करते हुए सवालिया लहजे में पूछा कि एक करदाता के रूप में वह जानना चाहती हैं कि पिछले कई सालों से झारखंड में बिजली की समस्या क्यों है। उन्होंने किसी को टैग लिए बिना लिखा, "हम अपनी जिम्मेदारी अदा कर रहे हैं लेकिन वह जानना चाहती हैं कि आखिर राज्य में बिजली को लेकर इतनी परेशानी क्यों है।"
विज्ञापन
As a tax payer of Jharkhand just want to know why is there a power crisis in Jharkhand since so many years ? We are doing our part by consciously making sure we save energy !
— Sakshi Singh 🇮🇳❤️ (@SaakshiSRawat) April 25, 2022
हालांकि यह पहली बार नहीं है जब साक्षी ने राज्य में बिजली संकट को लेकर ट्वीट किया हो। उन्होंने इससे पहले 19 सितंबर 2019 को ट्वीट किया था और कहा था, "रांची में लोग रोजाना पावर कट का सामना कर रहे हैं। रोजाना 4 से 7 घंटे तक बिजली काटी जाती है। आज 19 सितंबर 2019 के दिन भी पांच घंटे से बिजली नहीं है। आज मौसम भी अच्छा है और कोई त्योहार भी नहीं है। मुझे उम्मीद है कि संबंधित विभाग द्वारा इस समस्या पर ध्यान दिया जाएगा।"