{"_id":"5c012288bdec22418d7618a3","slug":"sacked-for-fixing-ejaz-ahmed-junior-now-appointed-coach-by-pakistan-cricket-board","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिक्सिंग के कारण बर्खास्त एजाज अहमद बने कोच, पीसीबी ने लिया अजीबोगरीब फैसला","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
फिक्सिंग के कारण बर्खास्त एजाज अहमद बने कोच, पीसीबी ने लिया अजीबोगरीब फैसला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 30 Nov 2018 05:14 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : File
मैच फिक्सिंग के कारण चार साल पहले बर्खास्त किए एजाज अहमद जूनियर को दिसंबर में कराची और कोलंबो में होने वाले एशियाई एमर्जिंग नेशन्स कप के लिए पाकिस्तानी टीम का कोच नियुक्त किया है।
विज्ञापन
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के इस कदम से सभी हैरान हैं लेकिन पीसीबी के एक अधिकारी ने कहा कि जांच में उनके खिलाफ कुछ भी नहीं पाया गया और वह घरेलू क्रिकेट में पहले ही कोचिंग कर रहे हैं।
विज्ञापन
पाकिस्तान की तरफ से दो टेस्ट और दो वनडे खेलने वाले एजाज पर घरेलू टी-20 मैच फिक्स करने का आरोप लगा था लेकिन इसके बाद पीसीबी की जांच में उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं पाया गया।
विज्ञापन
अधिकारी ने कहा, ‘बोर्ड ने दो साल पहले ही एजाज को घरेलू क्रिकेट में जूनियर टीमों की कोचिंग का काम सौंप दिया था।’