{"_id":"11664b96-5743-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"sachin-will-bat-at-number-four-says-agarkar","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे सचिन: अगरकर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे सचिन: अगरकर
मुंबई/एजेंसी
Updated Sat, 05 Jan 2013 07:50 PM IST
विज्ञापन
मुंबई के कप्तान अजित अगरकर का कहना है कि सचिन तेंदुलकर बड़ौदा के खिलाफ रविवार से होने वाले रणजी ट्राफी मैच में चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे। अगरकर ने कहा, ‘सचिन की टीम में वापसी हुई है, जो शानदार है। अगर उसके जैसा कोई खिलाड़ी खेलने की उत्सुकता दिखाता है तो इससे मदद मिलती है।
विज्ञापन
ड्रेसिंग रूम में अनुभवी खिलाड़ियों के होने से हमेशा मदद मिलती है।’ यह पूछने पर कि क्या तेंदुलकर रेलवे के खिलाफ अपने पिछले रणजी मैच की तरह पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे। उन्होंने कहा कि वह बल्लेबाजी क्रम में ऊपर बल्लेबाजी करेंगे। तेंदुलकर ने रेलवे के खिलाफ 137 रन बनाए थे।
विज्ञापन