{"_id":"5e4af1178ebc3ef24723a4a4","slug":"sachin-tendulkar-wins-laureus-20-sporting-moment-2000-2020-award","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Lureaus20 : तेंदुलकर का ‘वर्ल्ड कप विनिंग मोमेंट’ 20 साल में खेलों का सबसे बेहतर लम्हा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Lureaus20 : तेंदुलकर का ‘वर्ल्ड कप विनिंग मोमेंट’ 20 साल में खेलों का सबसे बेहतर लम्हा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Tue, 18 Feb 2020 08:00 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
सचिन तेंदुलकर ( विश्व कप 2011)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
क्रिकेट की पिच से दूर होने के बाद भी इस खेल के भगवान माने जाने वाले सचिन तेंदुलकर का जलवा कम नहीं हुआ है। अवॉर्ड और सम्मान लगातार उनकी झोली में गिर रहे हैं। तेंदुलकर ने 'लॉरेस 20 स्पोर्टिंग मोमेंट 2000-2020' ( Laureus 20 Sporting Moment 2000-2020 ) अवॉर्ड जीता है। वहीं, दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी और छह बार के फॉर्मूला 1 विश्व चैंपियन लुइस हैमिल्टन को संयुक्त रूप से लॉरेस वर्ल्ड स्पोर्ट्समैन ऑफ दि ईयर अवॉर्ड दिया गया।
2 of 5
2011 World Cup
सचिन तेंदुलकर के ‘2011 वर्ल्ड कप विनिंग मोमेंट’ को पिछले 20 साल में खेलों में सबसे बेहतर लम्हे का लॉरेस पुरस्कार मिला। सचिन ने दिग्गज टेनिस खिलाड़ी बोरिस बेकर और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर स्टीव वॉ के हाथों पुरस्कार ग्रहण किया। इस पुरस्कार के लिए पांच लम्हे नामित किए गए थे।
3 of 5
2011 विश्व कप
- फोटो : सोशल मीडिया
विजेताओं की घोषणा 17 फरवरी को बर्लिन में लॉरेस विश्व खेल पुरस्कार कार्यक्रम के दौरान की गई। उन्हें इसी साल 11 जनवरी को खेल की दुनिया में पिछले 20 साल के सबसे बेहतर लम्हों में जगह दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
विश्व कप 2011
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत की 2011 विश्व कप में जीत के संदर्भ में सचिन से जुड़े लम्हे को ‘कैरीड ऑन द शोल्डर्स ऑफ ए नेशन’ शीर्षक दिया गया है। लगभग नौ साल पहले सचिन तेंदुलकर अपने छठे वर्ल्ड कप में खेलते हुए खिताब जीतने वाली टीम के सदस्य बने थे। भारत ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में वर्ल्ड कप जीता था, जब उसने मुंबई में फाइनल में श्रीलंका को हराया था।
विज्ञापन
5 of 5
2011 World Cup
भारतीय टीम के सदस्यों ने इसके बाद सचिन तेंदुलकर को कंधे पर उठाकर मैदान का ‘लैप ऑफ ऑनर’ लगाया था और इस दौरान इस दिग्गज बल्लेबाज की आंखों से आंसू गिर रहे थे। भारत ने वर्ल्ड कप फाइनल में जीत सचिन के घरेलू मैदान मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दर्ज की थी।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।