{"_id":"5e9125d08ebc3e774c036234","slug":"sachin-tendulkar-will-take-care-of-the-ration-of-around-5000-people-for-a-month","type":"story","status":"publish","title_hn":"Covid19: सचिन अब 5000 लोगों को खिलाएंगे खाना, कर चुके हैं 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Covid19: सचिन अब 5000 लोगों को खिलाएंगे खाना, कर चुके हैं 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता
Sat, 11 Apr 2020 07:35 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Sat, 11 Apr 2020 07:35 AM IST
विज्ञापन
सचिन तेंदुलकर
- फोटो : ट्विटर
कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई में 50 लाख रुपये देने के बाद अब दिग्गज सचिन तेंदुलकर एक महीने में 5000 लोगों को खाना खिलाएंगे। एक गैर सरकारी संगठन अपनालय ने ट्वीट कर सचिन को धन्यवाद कहते हुए लिखा, ‘शुक्रिया तेंदुलकर अपनालय की मदद करने के लिए। अपनालय इस लॉकडाउन के दौरान सबसे ज्यादा परेशानी से गुजर रहे लोगों की मदद कर रहा है। वह एक महीने में करीब 5000 लोगों के राशन की जिम्मेदारी लेंगे।’
विज्ञापन
My best wishes to @ApnalayaTweets to continue your work in the service of the distressed and needy. Keep up your good work.🙏🏻 https://t.co/1ZPVLK7fFb
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) April 9, 2020
विज्ञापन
जवाब में सचिन ने कहा, ‘अपनालय को शुभकामनाएं और जरुरतमंदों के लिए अपना काम जारी रखिए।’ सचिन से पहले देश भर के कई स्टार खिलाड़ी भी कोरोना राहत कोष में आर्थिक सहायता और जरुरी सामानों की चीजें दे चुके हैं।
विज्ञापन