फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sachin Tendulkar will now teach batting qualities to youngsters online

सचिन से लाइव बातचीत का मिलेगा मौका, लाखों युवाओं के साथ दिग्गज क्रिकेटर साझा करेगा अनुभव

Tue, 23 Feb 2021 03:46 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Tue, 23 Feb 2021 03:46 PM IST
विज्ञापन
Sachin Tendulkar will now teach batting qualities to youngsters online
सचिन तेंदुलकर - फोटो : सोशल मीडिया

टीम इंडिया के पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर युवाओं को ऑनलाइन नि:शुल्क कोचिंग देने वाले हैं। इस नि: शुल्क सत्र में हर कोई शामिल हो सकता है। इसके ऑनलाइन बातचीत के जरिए लाखों युवाओं को फायदा होगा। भारत के ऑनलाइन लर्निंग मंच अनएकेडमी (Unacademy) ने घोषणा की कि उन्होंने महान बल्लेबाज तेंदुलकर के साथ एक रणनीतिक साझेदारी पर हस्ताक्षर किए हैं।

विज्ञापन


इस करार के तहत अनएकेडमी लनर्स (Unacademy Learners) को लाइव इंटरएक्टिव क्लासेस की एक सीरीज मिलेगी, जिसके माध्यम से महान बल्लेबाज द्वारा युवाओं को प्रशिक्षित किया जाएगा। इसे हर कोई अनएकेडमी प्लेटफॉर्म पर निःशुल्क उपलब्ध कर सकता है। दरअसल, सचिन तेंदुलकर को अनएकेडमी के लिए ब्रांड एंबेसडर के रूप में काम करने के लिए चुना गया है।
विज्ञापन


सचिन तेंदुलकर ने समाचार एजेंसी एएनआइ से बात करते हुए कहा, 'मैं ऑनलाइन नि: शुल्क सत्र कर रहा हूं और कोई भी इसमें शामिल हो सकता है। पूरा विचार मेरे अनुभवों को साझा करने के बारे में है। मैंने बहुत सारे बच्चों के साथ शारीरिक रूप से बातचीत की है, लेकिन डिजिटल बातचीत पहली बार होगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन


सचिन ने आगे कहा, 'यह विचार अब कुछ सौ युवाओं तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि यह लाखों के पास जाएगा। यह हमारा लक्ष्य है और हर किसी के पास यह पहुंच होनी चाहिए और मुझसे सवाल पूछने में सक्षम होना चाहिए।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed