फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sachin tendulkar to Wasim jaffer hail englands record run chase against India

IND vs ENG: सचिन तेंदुलकर से लेकर वसीम जाफर तक, जानें इंग्लैंड की ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले दिग्गज

Wed, 06 Jul 2022 09:30 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 06 Jul 2022 09:30 AM IST
सार

भारत के खिलाफ 378 रन के लक्ष्य का पीछा करके इंग्लैंड ने नया रिकॉर्ड बनाया है। इस मैच में जो रूट और जॉनी बेयरस्टो ने 269 रन की नाबाद साझेदारी कर अपनी टीम को जीत दिलाई। 
 

विज्ञापन
Sachin tendulkar to Wasim jaffer hail englands record run chase against India
सचिन ने जो रूट और जॉनी बेयरस्टो की तारीफ की है - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत के खिलाफ टेस्ट मैच में इंग्लैंड की टीम ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है। पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-1 से पिछड़ने के बाद सीरीज की हार से बचने के लिए इंग्लैंड को आखिरी मैच हर हाल में जीतना था और बेन स्टोक्स की टीम इसी अंदाज में खेली। मैच की चौथी पारी में इंग्लैंड के सामने 378 रन का लक्ष्य था। टेस्ट क्रिकेट में यह लक्ष्य बहुत मुश्किल था और इंग्लैंड की टीम इससे पहले कभी भी इतने बड़े लक्ष्य का पीछा नहीं कर पाई थी। भारत के खिलाफ भी कोई टीम टेस्ट में 339 रन से ज्यादा के लक्ष्य का पीछा नहीं कर पाई थी, लेकिन इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने इतिहास रचते हुए यह मैच अपने नाम किया। 
विज्ञापन


यह मैच जीतने के साथ ही इंग्लैंड ने पांच मैचों की सीरीज 2-2 की बराबरी पर खत्म की। इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने कमा करते हुए 78 ओवर के अंदर 378 रन बना दिए। जो रूट और जॉनी बेयरस्टो ने 269 रन की नाबाद साझेदारी की और अपनी टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाई। इसके बाद क्रिकेट जगत के दिग्गजों ने इंग्लैंड की टीम को जमकर सराहा है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने लिखा "सीरीज में बराबरी करने के लिए इंग्लैंड की खास जीत। जो रूट और जॉनी बेयरस्टो शानदार फॉर्म में थे और इन्हें देखकर बल्लेबाजी बहुत आसान लग रही थी। बेहतरीन जीत पर इंग्लैंड की टीम को बधाई।"




पूर्व भारतीय क्रिकेटर वसीम जाफर ने जो रूट और जॉनी बेयरस्टो की तारीफ में लिखा "इन दोनों के लिए कोई भी पुरस्कार कम होगा। मौजूदा समय में जो रूट टेस्ट के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं, लेकिन जॉनी बेयरस्टो ने जिस तरह दोनों पारियों में चुनौती स्वीकार की वह शानदार था। आपको कहना होगा कि शानदार खेले।"



इंग्लैंड की वनडे और टी20 टीम के नए कप्तान जोस बटलर ने लिखा कि इसे देखना अद्भुत है। 



पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने लिखा कि दूसरी पारी में इंग्लैंड ने शानदार बल्लेबाजी की मिसाल पेश की। आधे दिन से ज्यादा का समय रहते हुए 373 रन के लक्ष्य का पीछा करना शानदार है। हालांकि, अजहरुद्दीन ने यहां छोटी से गलती भी कि क्योंकि इंग्लैंड ने 378 रन का लक्ष्य हासिल किया था, जबकि अजहरुद्दीन ने इसे 373 लिखा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed