'क्रिकेट के भगवान' ने की शेफाली की सराहना, बोले- आपको खेलते हुए देखना शानदार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय महिला टीम की सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा अपने आदर्श सचिन तेंदुलकर को छह साल से भी अधिक समय पहले लाहली में उनके अंतिम रणजी ट्रॉफी मैच में खेलते हुए देखने पहुंची थी और इस महान क्रिकेटर ने अब उनके विदाई घरेलू मैच में पहुंचने के लिए इस 16 साल की क्रिकेटर की सराहना की है।
शैफाली को जवाब देते हुए तेंदुलकर ने ट्वीट किया, 'आपसे हुई मुलाकात काफी अच्छी रही, शेफाली। आपसे पता चला कि आप किस तरह मेरा अंतिम रणजी मैच देखने के लिए लाहली पहुंची थी और अब आपको भारत के लिए खेलते हुए देखना शानदार है। अपने सपनों के पीछे जाती रहो क्योंकि सपने सच होते हैं। खेल का लुत्फ उठाओ और हमेशा अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करो।'
It was nice meeting you too, Shafali.
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) February 12, 2020
Hearing from you on how you had travelled all the way to Lahli to see my last Ranji Game & now seeing you play for India is amazing.
Keep chasing your dreams because dreams do come true.
Enjoy the game and always give your best. 👍
तेंदुलकर ने अपना आखिरी रणजी मैच लाहली में मुंबई की ओर से हरियाणा के खिलाफ अक्तूबर 2013 में खेला था।