{"_id":"6022c050dfdd8a3a5a7c2df7","slug":"sachin-tendulkar-to-be-back-in-action-raipur-to-host-road-safety-world-series-t20-next-month","type":"story","status":"publish","title_hn":"सचिन-सहवाग समेत ये दिग्गज टी-20 में बिखेरेंगे जादू, अगले महीने होगी सीरीज की शुरुआत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
सचिन-सहवाग समेत ये दिग्गज टी-20 में बिखेरेंगे जादू, अगले महीने होगी सीरीज की शुरुआत
Tue, 09 Feb 2021 10:33 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Tue, 09 Feb 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग, ब्रायन लारा, ब्रेट ली जैसे दिग्गज क्रिकेटर अगले महीने रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज टी-20 में अपना जादू बिखेरेंगे। जी हां ये यभी क्रिकेटर अगले महीने 2-21 मार्च तक रायपुर में खेले जाने वाले रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज से एक बार फिर मैदान पर वापसी करेंगे। आयोजकों ने मंगलवार को इसकी घोषणा की।
विज्ञापन
पांच देशों के कई और पूर्व दिग्गज लेंगे इस टूर्नामेंट में भाग
प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, 'सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग, ब्रायन लारा, ब्रेट ली, तिलकरत्ने दिलशान, मुथैया मुरलीधरन के साथ क्रिकेट खेलने वाले पांच देशों के कई और पूर्व दिग्गज इस वार्षिक टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट में जादू बिखेरेंगे। इसमें ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, वेस्टइंडीज और मेजबान भारत के पूर्व क्रिकेटर भाग लेंगे। इसका आयोजन देश में सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता फैलाने के लिए किया जा रहा है।'
विज्ञापन
रायपुर में दिग्गजों की मेजबानी करना गर्व और सम्मान की बात- सीए बघेल
इस आयोजन को लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि 'सड़क सुरक्षा विश्व श्रृंखला टी-20' के दौरान रायपुर में दिग्गजों की मेजबानी करना गर्व और सम्मान की बात है। उन्होंने कहा, 'यह एक अद्भुत अवधारणा है कि लोगों को सड़क पर होने वाले खतरे के बारे में जागरूक किया जाए। यह बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि भारतीय सड़कों पर हर चार मिनट में एक व्यक्ति की मृत्यु होती है।'
विज्ञापन
लीग का उद्देश्य सड़कों पर अपने व्यवहार के प्रति लोगों की मानसिकता को बदलना
उन्होंने कहा, 'चूंकि देश में क्रिकेट सबसे अधिक लोकप्रियता वाला खेल है और यहां क्रिकेटरों को आदर्श नायकों के तौर पर देखा जाता है। ऐसे में इस लीग का उद्देश्य सड़कों पर अपने व्यवहार के प्रति लोगों की मानसिकता में बदलाव लाने की है।'
चार मैचों के बाद सत्र को कर दिया गया था निलंबित
बता दें कि इसके पहले सत्र को चार मैचों के बाद कोरोना महामारी के कारण पिछले साल 11 मार्च को निलंबित कर दिया गया था। आयोजकों ने कहा कि शेष सभी मैच रायपुर में 65,000 दर्शकों की क्षमता वाले नवनिर्मित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे।