फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   sachin tendulkar sues Australian cricket bat maker over 2 million dollars in royalties 

सचिन तेंदुलकर ने ऑस्ट्रेलिया की खेल कंपनी पर किया मुकदमा, मामला 14 करोड़ की रॉयल्टी का

Fri, 14 Jun 2019 04:28 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Fri, 14 Jun 2019 04:28 PM IST
विज्ञापन
sachin tendulkar sues Australian cricket bat maker over 2 million dollars in royalties 
Sachin Tendulkar

टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने एक ऑस्ट्रेलिया की क्रिकेट बैट बनाने वाली कंपनी के खिलाफ एक सिविल केस दायर किया है। इसमें उन्होंने आरोप लगाया है कंपनी ने अपने उत्पादों के प्रचार के लिए उनके नाम और तस्वीर का इस्तेमाल किया। इसके लिए सचिन ने स्पार्टन से 2 मिलियन डॉलर (लगभग 14 करोड़) की रॉयल्टी की मांग की है। 

विज्ञापन


न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने दस्तावेजों के हवाले से दावा किया है कि 2016 में सचिन और स्पार्टन के बीच एक समझौता हुआ था। इसके तहत एक साल तक अपने उत्पादों पर सचिन की तस्वीर और लोगो इस्तेमाल करने पर कंपनी को उन्हें एक मिलियन डॉलर (करीब 7 करोड़ रुपए) चुकाने थे। इस डील के तहत स्पार्टन ‘सचिन बाई स्पार्टन’ टैगलाइन भी इस्तेमाल कर सकता था।
विज्ञापन


डॉक्यूमेंट्स से पता चला है कि संन्यास ले चुके तेंदुलकर जल्द ही संबंधित कंपनी के प्रोडक्ट्स को बढ़ावा देने के लिए काम करने लगे थे और लंदन और भारतीय वित्तीय केंद्र जैसे जगहों पर प्रचार कार्यक्रमों में दिखाई भी दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, सितंबर 2018 तक स्पार्टन कंपनी कुछ भी बकाया भुगतान करने में विफल रही। इस पर तेंदुलकर ने कहा कि उन्होंने भुगतान के लिए कंपनी से औपचारिक अनुरोध किया। जब वहां से कोई जबाव नहीं आया, तो उन्होंने एग्रीमेंट को खत्म कर दिया और कंपनी से अपने नाम का इस्तेमाल बंद करने के लिए कहा। 

हालांकि, एजेंसी ने इस मामले में स्पार्टन के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (सीओओ) से सवाल पूछे हैं, लेकिन अभी तक उन्होंने जवाब नहीं दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed