{"_id":"5ebd6b338ebc3e90393c0e14","slug":"sachin-tendulkar-shares-through-back-picture-with-sourav-ganguly","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इस मेजबानी को आज तक याद करते हैं सचिन, जब गांगुली ने घर पर खिलाया था लजीज खाना","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
इस मेजबानी को आज तक याद करते हैं सचिन, जब गांगुली ने घर पर खिलाया था लजीज खाना
Thu, 14 May 2020 09:30 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Thu, 14 May 2020 09:30 PM IST
विज्ञापन
सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली
- फोटो : सोशल मीडिया
सिर्फ हिंदुस्तान ही नहीं बल्कि सचिन-सौरव की गिनती दुनिया की बेहतरीन क्रिकेटिंग जोड़ी में होती है। जब दोनों बल्लेबाज साथ खेला करते तो स्कोरबोर्ड टैक्सी की मीटर की तरह भागता था। अच्छे-अच्छे गेंदबाजों को थका देने वाली यह जोड़ी मैदान के बाहर आज भी भी शानदार रिश्ता रखती है।
विज्ञापन
मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर और दादा के नाम से मशहूर सौरव गांगुली ने कई यादगार साझेदारी निभाई। अब सचिन ने गुरुवार को ऐसी ही एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की जिसमें वह गांगुली के साथ खाने की मेज पर जुगलबंदी करते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली
दोनों खिलाड़ियों का खाने के लिए शौक किसी से छिपा नहीं। इंस्टाग्राम पर पोस्ट यह फोटो उस दौर की है, जब गांगुली ने सचिन की मेजबानी की थी। तेंदुलकर लिखते हैं, 'दादी के घर पर बिताई एक मजेदार शाम। खाना और आतिथ्य, काफी आनंद लिया। आशा है आपकी मां अच्छी होंगी, उन्हें मेरी शुभकामनाएं।'
देखते ही देखते यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। खबर लिखे जाने तक 9 लाख से ज्यादा लोग इसे लाइक कर चुके थे और दोनों की दोस्ती पर कई कमेंट्स आ रहे थे। यहां यह बताना भी जरूरी हो जाता है कि सचिन प्यार से गांगुली को 'दादी' बुलाते हैं।
मुंबई के सचिन तेंदुलकर और 'प्रिंस ऑफ कोलकाता' सौरव गांगुली ने साथ मिलकर वनडे में 176 साझेदारियां बनाई हैं। इस दौरान इन दोनों ने 47.55 की औसत से 8,227 रन बनाए। दोनों अंडर-15 यानी बचपन से ही एक-दूसरे के साथ क्रिकेट खेला करते थे।
View this post on Instagram
A post shared by Sachin Tendulkar (@sachintendulkar) on