{"_id":"62d17a668b014a2c127f0b77","slug":"sachin-tendulkar-shares-picture-with-sir-garfield-sobers-from-lords-calls-it-special-moment","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG: सचिन तेंदुलकर ने इस महान ऑलराउंडर के साथ देखा भारत-इंग्लैंड दूसरा वनडे, फोटो शेयर कर लिखी यह बात","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ENG: सचिन तेंदुलकर ने इस महान ऑलराउंडर के साथ देखा भारत-इंग्लैंड दूसरा वनडे, फोटो शेयर कर लिखी यह बात
Fri, 15 Jul 2022 08:02 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 15 Jul 2022 08:02 PM IST
सार
मैच के एक दिन बाद 'मास्टर ब्लास्टर' सचिन तेंदुलकर ने ट्विटर पर वेस्टइंडीज के दिग्गज सर गारफील्ड सोबर्स के साथ एक तस्वीर साझा की है। तेंदुलकर ने ट्वीट कर कैप्शन में लिखा- लॉर्ड्स में वन एंड ओनली सर गैरी के साथ मैच देखने को मिला!
विज्ञापन
सचिन तेंदुलकर और सर गैरी सोबर्स
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे वनडे में कई दिग्गज मैच देखने के लिए स्टेडियम पहुंचे थे। इनमें सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली, एमएस धोनी और सुरेश रैना जैसे पूर्व दिग्गज शामिल थे। हालांकि, टीम इंडिया का प्रदर्शन इस मैच में खराब रहा और इन दिग्गजों की उपस्थिति में इंग्लैंड ने 100 रन से हराया। इस हार के साथ तीन मैचों की वनडे सीरीज 1-1 से बराबरी पर आ गई है।
विज्ञापन
Trending Videos
मैच के एक दिन बाद 'मास्टर ब्लास्टर' सचिन तेंदुलकर ने ट्विटर पर वेस्टइंडीज के दिग्गज सर गारफील्ड सोबर्स के साथ एक तस्वीर साझा की है। तेंदुलकर ने ट्वीट कर कैप्शन में लिखा- लॉर्ड्स में वन एंड ओनली सर गैरी के साथ मैच देखने को मिला! ''खास पल (#SpecialMoment)।"
Got to watch the game at Lord's with the One and Only Sir Gary!#SpecialMoment😀 pic.twitter.com/9WzYi91Z1a
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) July 15, 2022
विज्ञापन
विज्ञापन
सर गारफील्ड सोबर्स को महानतम क्रिकेटर्स में से एक माना जाता है। उन्हें सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर के रूप में भी याद किया जाता है। सोबर्स ने वेस्टइंडीज के लिए 93 टेस्ट और एक वनडे खेला। सबसे लंबे प्रारूप में उन्होंने 8,032 रन बनाए और 235 विकेट लिए। वहीं अपने इकलौते वनडे में उन्हें बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला और गेंद से उन्होंने एक विकेट लिया।
तेंदुलकर की बात करें तो वह टेस्ट और वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। टेस्ट में उन्होंने 15,921 रन बनाए, जबकि वनडे में तेंदुलकर के नाम 18,246 रन हैं। वह वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज थे। तेंदुलकर ने नवंबर 2013 में अपने अंतरराष्ट्रीय करियर को अलविदा कह दिया था। उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट वेस्टइंडीज के खिलाफ वानखेडे़ स्टेडियम में खेला था।