{"_id":"5c7c05bdbdec22738d0b7756","slug":"sachin-tendulkar-says-i-want-india-to-become-sports-playing-nation","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टर-इंजीनियर बनने तक ही न रहें सीमित, चाहता हूं कि भारत खेलने वाला देश बनेः तेंदुलकर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
डॉक्टर-इंजीनियर बनने तक ही न रहें सीमित, चाहता हूं कि भारत खेलने वाला देश बनेः तेंदुलकर
Mon, 04 Mar 2019 09:09 AM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Mon, 04 Mar 2019 09:09 AM IST
विज्ञापन
सचिन तेंदुलकर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिग्गज क्रिकेट सचिन तेंदुलकर ने रविवार को कहा कि वह चाहते हैं कि भारत खेलों से प्यार करने वाले देश की जगह ऐसा देश बने जो खेल प्रतियोगिताओं में भाग ले।
विज्ञापन
दक्षिण गोवा जिले में एक कार्यक्रम में तेंदुलकर ने कहा, 'मैंने कई बार कहा है कि भारत खेलों से प्यार करने वाला देश है लेकिन खेल खेलने वाला नहीं। इसलिए मेरा लक्ष्य है कि भारत को खेल खेलने वाला देश बनाऊं।'
विज्ञापन
मास्टर ब्लास्टर ने कहा कि जब बात स्वास्थ्य की हो तो इसमें हमेशा सुधार की गुंजाइश रहती है। उन्होंने कहा, 'मुझे पता है, हम सब फिट दिखना चाहते हैं लेकिन आंकड़े ऐसा नहीं कहते है। इसमें सुधार की काफी गुंजाइश रहती है। मैं यही संदेश सभी को देना चाहता हूं।'
विज्ञापन
बल्लेबाजी के रिकॉर्डो के इस खिलाड़ी ने कहा कि बच्चों के करियर के चयन के मामले में भी अभिभावकों में बदलाव आ रहा है। उन्होंने कहा, 'अभिभावक अब खुले विचार के हो रहे हैं। आपके पास इतने सारे लोकप्रिय शेफ और पेशेवर नृतकों का उदाहरण है। भारत धीरे धीरे बदल रहा है।'
तेंदुलकर ने कहा, 'आज के दौर करियर का चुनाव सिर्फ इस बात तक सीमित नहीं है कि आप डॉक्टर बनना चाहते हैं या इंजीनियर।' इनपुट-भाषा