फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   sachin tendulkar says feel you shikhar dhawan after out from world cup 2019

शिखर के वर्ल्ड कप से बाहर होने से सचिन भी दुखी, कहा-तुम्हारा दर्द समझ सकता हूं

Thu, 20 Jun 2019 05:19 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Thu, 20 Jun 2019 05:19 PM IST
विज्ञापन
sachin tendulkar says feel you shikhar dhawan after out from world cup 2019
सचिन और धवन - फोटो : अमर उजाला

दुनिया के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने गुरुवार को कहा कि चोट के कारण भारत की वर्ल्ड कप टीम से बाहर होने वाले सलामी बल्लेबाज शिखर धवन के दर्द को वह महसूस कर सकते हैं। 

विज्ञापन


इसके साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई की धवन की जगह टीम में शामिल ऋषभ पंत अच्छी बल्लेबाजी करेंगे। धवन अंगूठे में फ्रैक्चर से उबर नहीं पाने के कारण मौजूदा विश्व कप से बाहर हो गए और उनकी जगह युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को टीम में जगह दी गई। 

विज्ञापन

धवन को 9 जून को लंदन में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच के दौरान बाएं हाथ के अंगूठे में चोट लग गई थी। इस मैच में उन्होंने शतकीय पारी खेल टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।तेंदुलकर ने ट्वीट किया, 'तुम्हारा दर्द समझ सकता हूं धवन। तुम अच्छा खेल रहे थे और इतने महत्वपूर्ण टूर्नमेंट के बीच में चोटिल होना दिल दुखाने वाला होता है। मैं पूरी तरह आश्वस्त हूं कि तुम मजबूती से वापसी करोगे।' 

अपने इस ट्वीट में तेंदुलकर ने ट्वीट लिखा, 'ऋषभ तुम अच्छा खेल रहे हो और खुद की प्रतिभा को दिखाने के लिए इससे बड़ा मंच नहीं हो सकता। शुभकामनाएं।' भारतीय टीम का अगला मैच शनिवार को अफगानिस्तान से होगा। 


 

धवन की जगह टीम में 21 साल के विकेटकीपर बल्लेबाज पंत को टीम में शामिल किया गया है, जिन्होंने इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के अपने पहले दौरे पर टेस्ट में शतकीय पारियां खेलकर प्रभावित किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed