फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sachin Tendulkar says Drop in temperature made it easier to chase in second phase of IPL

तापमान में गिरावट से लक्ष्य का पीछा करना हुआ आसान : सचिन

Fri, 06 Nov 2020 08:21 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 06 Nov 2020 08:21 AM IST
विज्ञापन
Sachin Tendulkar says Drop in temperature made it easier to chase in second phase of IPL
सचिन तेंदुलकर - फोटो : ट्विटर

दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का मानना है कि यूएई में तापमान में गिरावट के कारण आईपीएल के बाद के मैचों में लक्ष्य का पीछा करना आसान हुआ, जिसमें ओस की भी भूमिका रही है। सचिन ने टूर्नामेंट के शुरुआती पांच सप्ताह की तुलना हाल में दुबई और अबुधाबी में खेले गए मैचों से की।

विज्ञापन


मास्टर ब्लास्टर ने कहा,‘टूर्नामेंट छह सप्ताह पहले शुरू हुआ था। तब की तुलना में तापमान में औसतन छह डिग्री की गिरावट आई है। इसके अलावा अगर आप धूप से बनने वाली छाया देखेंगे तो आपको अंदाजा लग जाएगा कि सूर्यास्त का समय भी बदल रहा है। ये सभी चीजें पिच को प्रभावित करती हैं। पहले पिच का तापमान सिर्फ दूसरी पारी में कम होता था।
विज्ञापन


उन्होंने कहा,  'टूर्नामेंट की शुरुआत में दुबई और अबुधाबी में लक्ष्य का पीछा करने वाली ज्यादातर टीमें सफल नहीं होती थी। लेकिन पिछले सात-आठ दिनों में इसमें अचानक बदलाव आया है और लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमें लगातार जीत रही है। अब सूर्यास्त थोड़ा पहले हो रहा है, ऐसे में गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिल रही है। पिच से (पहली पारी में) स्विंग प्राप्त हो रहा है। ऐसे में जो बल्लेबाज पहले आसानी से विकेट के सामने शॉट लगाते थे अब उन्हें ऐसा करने में परेशानी हो रही है।’

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed