फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   sachin tendulkar save his biggest fan

सचिन के 'चमत्कारी' लेटर ने फैन को जेल जाने से बचाया

Tue, 10 Mar 2015 12:11 PM IST
Updated Tue, 10 Mar 2015 12:11 PM IST
विज्ञापन
sachin tendulkar save his biggest fan

आपने भारत के किसी भी मैच में छाती में सचिन का नाम और नंबर अंकित किए, पूरे शरीर पर तिरंगे का रंग लगाए और हाथ में राष्ट्रध्वज लिए इस शख्स को तो देखा ही होगा। सुधीर गौतम नाम का यह शख्स सचिन तेंदुलकर के सबसे बड़े फैन में से जाने जाते है।

विज्ञापन


सुधीर टीम इंडिया के हर मैच में दिखते है। चाहे वह मैच दुनिया के किसी भी कोने में हो वह कोई मैच मिस नहीं करते। इसी कारण कई दफे सचिन सुधीर से मुलाकात कर चुके है।
विज्ञापन


लेकिन वर्ल्ड कप के दौरान न्यूजीलैंड जाने के दौरान सुधीर एयरपोर्ट में फंस गए, उनके अजीबोगरीब लिबाज को देखकर वहां मौजूद पुलिस अधिकारियों ने उन्हें पकड़ लिया और नौबत जेल तक जाने की आ गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

जब सचिन बने संकटमोचक

sachin tendulkar save his biggest fan

दरअसल, हुआ यूं कि सुधीर तीन रंगों में लबालब न्यूजीलैंड एयरपोर्ट पहुंचे। उनके अजीबोगरीब लिबाज को देखकर वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोक लिया और बैग की तलाशी ली। तलाशी के दौरान अधिकारियों को सुधीर के बैग से रंगों के डिब्बे मिले।

अधिकारियों ने उनसे पूछताछ करनी शुरू कर दी। तो सुधीर ने बताया कि वह टीम इंडिया के हर मैच में ‌इसी तरह जाते है। लेकिन कभी किसी ने नहीं रोका।

अधिकारियों ने सुधीर को बताया कि न्यूजीलैंड एयरपोर्ट में खाने-पीने की चीजों के अलावा इस तरह की चीजे ले जाना सख्‍त मना है। इस पर अधिकारियों ने उनसे जुर्माना भरने या जुर्माना न भरने पर जेल भेजने की बात कही।

तब सुधीर ने पुलिस अधिकारियों को सचिन का लेटर दिखाया। लेटर को कुछ देर पढ़ने के बाद अधिकारियों का मिजाज बिल्कुल ही बदल गया और उन्होंने सुधीर को जाने की परमिशन दे दी। बकौल सुधीर, सचिन ने उन्हें यह लेटर दिया थ्ा और यह लेटर एक बार नहीं कई बार उन्हें इस तरह के संकटों से बचा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed