फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sachin Tendulkar said never endorsed Gambling, tobacco or Alcohal, misuse of my Photo Painfull

Sachin Tendulkar: सचिन बोले-कभी भी शराब, जुआ या तंबाकू का विज्ञापन नहीं किया, मेरी फोटो का दुरुपयोग दुखद

Thu, 24 Feb 2022 01:56 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Thu, 24 Feb 2022 01:56 PM IST
सार

सचिन ने कहा है कि उन्होंने कभी भी तंबाकू, शराब या जुआ का समर्थन नहीं किया है। उनके फोटो का दुरुपयोग करके कसीनो का विज्ञापन करना गलत है। सचिन की टीम इस मामले पर कानूनी कार्रवाई भी करेगी। 

विज्ञापन
Sachin Tendulkar said never endorsed Gambling, tobacco or Alcohal, misuse of my Photo Painfull
सचिन तेंदुलकर - फोटो : ANI

विस्तार

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर इन दिनों फर्जी विज्ञापन करने वाले लोगों से परेशान हैं। इन दिनों उनकी कुछ फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिनमें वे कसीनो का विज्ञापन करते नजर आ रहे हैं। सचिन ने इस मामले पर कहा है कि उन्होंने कभी भी ऐसा चीजों का समर्थन नहीं किया है और ये विज्ञापन फर्जी हैं। उनकी टीम यह विज्ञापन बनाने वाले लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी करेगी। 
विज्ञापन


सचिन ने कहा है कि उन्होंने व्यक्तिगत तौर पर कभी भी शराब, जुआ या तंबाकू का समर्थन नहीं किया है, लेकिन उनकी फोटो का दुरुपयोग करना दुखद है। 

ट्वीट के जरिए दी सफाई
सचिन ने कसीनो के विज्ञापन पर सफाई देते हुए सचिन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा "मेरे संज्ञान में आया है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कई विज्ञापन दिखाए जा रहे हैं, जिनमें मॉर्फिंग के जरिए मेरा चेहरा कसीनो का विज्ञापन करते हुए दिखाया गया है। मैंने कभी भी व्यक्तिगत तौर पर प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से जुआ, शराब और तंबाकू का विज्ञापन नहीं किया है। लोगों को भ्रमित करने के लिए मेरी तस्वीरों का इस्तेमाल हो रहा है। यह दुखद है।"
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


सचिन ने आगे बताया कि जब तक उनकी टीम इस मामले पर जरूरी कानूनी कार्रवाई कर रही है। तब तक उनके लिए सभी को यह जानकारी देना जरूरी था। 

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं सचिन 
सचिन ने 2013 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था। वो टेस्ट और वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। अब तक कोई भी बल्लेबाज उनका रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाया है। उनके नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड है। सचिन ने वनडे में 49 और टेस्ट में 51 शतक लगाए हैं। साल 2019 में सचिन को आईसीसी हाल ऑफ फेम में शामिल किया गया था। वो छठें भारतीय खिलाड़ी हैं, जिन्हें यह सम्मान मिला है। क्रिकेट जगत में अभूतपूर्व योगदान के लिए सचिन को भारत रत्न से भी सम्मानित किया जा चुका है। 

सचिन ने 16 साल की उम्र में भारत के लिए पहला मैच खेला था और आगे चलकर देश के पसंदीदा क्रिकेटर बने थे। उन्होंने दो दशकों तक विश्व क्रिकेट में राज किया। उन्होंने सभी फॉर्मेट में कुल मिलाकर 34,357 रन बनाए हैं। श्रीलंका के कुमार संगकारा इस मामले में दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 28 हजार के करीब रन बनाए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed