फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   sachin tendulkar loves to cook for anjali

सचिन को पसंद है अंजली के लिए खाना बनाना

Fri, 02 Nov 2012 03:32 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 02 Nov 2012 03:32 PM IST
विज्ञापन
sachin tendulkar loves to cook for anjali

भारत के मास्टर ब्लास्टर ने एक किताब की लांचिंग के लिए आयोजित कार्यक्रम में अपनी पुरानी यादों को ताजा किया और करियर के दौरान किए गए देश विदेश के दौरो का अनुभव व्यक्त किया। इसके साथ ही उन्होंने इस बात का भी खुलासा किया कि उन्हें परिवार के लिए खाना बनाना और पत्नी अंजली के लिए मछली कढ़ी बनाना काफी पसंद है। उन्हें जब भी समय मिलता है वह ऐसा करना पसंद करते है।

विज्ञापन


इस कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कई ऐसी बातों का खुलासा किया जिसे क्रिकेट प्रेमी पहले नहीं जानते थे। उन्होंने 2003 के विश्वकप का जिक्र किया और बताया कि कैसे वसीम अकरम, वकार यूनुस और शोएब अख्तर की तिकड़ी का सामना किया। सचिन जिस मैच की बात कर रहे थे उसे भारत ने 6 विकेट से जीता था। सचिन ने कहा उन्होंने लंच के दौरान किसी से बात नहीं कि और बस आइसक्रीम का मजा लिया। सचिन ने इस मैच में 75 गेंद पर 98 रन की शानदार पारी खेली थी और उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया था।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि टीम के लिए यह जीत काफी अहम थी और इस जीत का जश्न सभी एक साथ मनाएंगे ऐसा निर्णय लिया गया । इसके बाद जीत का जश्न दक्षिण अफ्रीका में सड़क के किनारे के ढाबों पर खाना खाकर मनाया गया। इसके बाद सचिन ने उस घटना का जिक्र किया जिसमें वह सुरेश रैना को एक जापानी रेस्टोरेंट में ले गए, उन्होंने बताया कि वह इतने उत्साहित थे कि उन्होंने रैना से पूछा ही नहीं कि तुम जापानी खाना पसंद करते हो या नहीं। हालांकि रैना ने साशिमी और सुशी का पूरा आनंद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed