कोरोना से बचने के लिए सचिन ने देशवासियों से की जिम्मेदारी निभाने की अपील
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने कोरोना वायरस से बचने के लिए देशवासियों से स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने की अपील की है।
सचिन ने ट्विटर पर लिखा, 'एक नागरिक के तौर पर हमारी कुछ जिम्मेदारियां हैं। हम कुछ आसान से कदमों का पालन कर कोरोना वायरस (कोविड-19) को दूर रख सकते हैं। मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि बुनियादी बातों का ख्याल रखें, ताकि हम सब सुरक्षित रहें।'
एक नागरिक के तौर पर हमारी कुछ जिम्मेदारियां हैं।
हम कुछ आसान से कदमों का पालन कर कोरोना वायरस (COVID-19) को दूर रख सकते हैं। मैं आपसे अनुरोध करता हूँ कि बुनियादी बातों का ख्याल रखें ताकि हम सभी सुरक्षित रहें। #IndiaFightsCorona@MoHFW_INDIA pic.twitter.com/vBYnEbYZ4Cविज्ञापन विज्ञापन— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) March 18, 2020
इससे पहले, भारतीय ओपनर रोहित शर्मा और कप्तान विराट कोहली ने भी कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को लेकर चिंता जाहिर की और देशवासियों को सतर्क रहने को कहा।
रोहित ने कहा,‘पिछले कुछ सप्ताह हमारे लिए काफी मुश्किल रहे हैं। पूरा विश्व इस समय ठहर-सा गया है, जो काफी बुरा है। हम आम राह पर वापस आएं उसके लिए जरूरी है कि हम सभी एक होकर इस बीमारी से लड़े और यह हम थोड़ा सतर्क और सावधान रहकर, अपने आस-पास की जानकरी रखकर कर सकते हैं।’