{"_id":"5e23def38ebc3e4b3f5c18c6","slug":"sachin-tendulkar-gifts-divyang-maddaram-bat-kit-bastar-boy-says-his-special-day-of-life","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्यांग मड्डाराम को मिला सचिन से खास तोहफा, बोले जिंदगी का सबसे खास दिन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
दिव्यांग मड्डाराम को मिला सचिन से खास तोहफा, बोले जिंदगी का सबसे खास दिन
Sun, 19 Jan 2020 10:15 AM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Sun, 19 Jan 2020 10:15 AM IST
विज्ञापन
सचिन के गिफ्ट को थामे मड्डाराम
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सचिन तेंदुलकर ने शनिवार को बस्तर के दिव्यांग बच्चे को एक खास गिफ्ट दिया है। उन्होंने उसे क्रिकेट किट गिफ्ट की। साथ ही सचिन ने इस बच्चे के नाम एक चिठ्ठी भी लिखी, जिसमें उनका ऑटोग्राफ है।
विज्ञापन
सचिन ने लिखा कि मैं काफी खुश होता हूं, जब आपको क्रिकेट खेलते हुए देखता हूं। यह मेरी तरफ से आपको और आपके दोस्तों के लिए प्यार भरा तोहफा है। खेलते रहिए। मड्डा राम भी इस सचिन से यह बेहतरीन गिफ्ट पाकर काफी खुश हैं। उन्होंने कहा कि यह मेरी जिंदगी का सबसे खास दिन है।
विज्ञापन
सचिन ने दिव्यांग मड्डा राम का क्रिकेट खेलते हुए एक वीडियो ट्विटर पर शेयर किया था। इसमें उन्होंने लिखा था, 2020 की शुरुआत इस बच्चे के वीडियो से करें, जिसमें वह अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट खेल रहा है। यह मेरे दिल को छू गया और यकीन मानिए आपको भी पसंद आएगा।
विज्ञापन