फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   sachin tendulkar getting some runs is a good sign says sunil gavaskar

सचिन पर गावस्कर का यू टर्न, कहा मेहनती हैं लिटिल मास्टर

Sat, 03 Nov 2012 10:53 PM IST
मुंबई/एजेंसी
मुंबई/एजेंसी Updated Sat, 03 Nov 2012 10:53 PM IST
विज्ञापन
sachin tendulkar getting some runs is a good sign says sunil gavaskar

सचिन तेंदुलकर की खराब फॉर्म को लेकर हाल में उनके आगे के करियर पर सवाल उठाने वाले पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने यू टर्न लेते हुए कहा है कि सचिन मेहनती बल्लेबाज हैं और लगातार सीखते हैं। कुछ महीने पहले सचिन के प्रदर्शन पर उनकी उम्र हावी होने का दावा कर चुके गावस्कर ने कहा, 'सचिन मेहनतकश और लगातार सीखने वाले लोगों में शामिल हैं। मुझे लगता है कि वह जिस तरह से आउट होते जा रहे थे। उस पर सोचने के लिए उन्हें पर्याप्त समय मिल गया और उन्होंने सुधार किया।'

विज्ञापन


रणजी ट्रॉफी मैच में शुक्रवार को सचिन की शतकीय पारी पर गावस्कर ने कहा, 'सचिन अगर अब रन बना रहे हैं तो निश्चित रूप से उन्होंने कड़ी मेहनत की होगी। इसका सही सही प्रमाण तो टेस्ट मैचों में मिलेगा लेकिन उनके बल्ले से रन निकलता देखकर बहुत ही अच्छा लग रहा है।'
विज्ञापन


सचिन के पुराने प्रदर्शन के बारे में गावस्कर ने कहा कि वह सत्र की शुरुआत थी। कभी-कभी थकान से ऐसा हो जाता है। भारत तब लगातार क्रिकेट खेल रहा था। हो सकता है कि सचिन भी थकान के शिकार हों लेकिन सचिन ही ऐसे हैं जो अपने प्रदर्शन पर ध्यान दें और उसमें सुधार करें। यह कोई बड़ी बात नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कप्तान के स्वाभाविक दावेदार हैं धोनी
गावस्कर ने हाल की सीरीजों में टीम इंडिया के औसत प्रदर्शन के बाद महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी पर उठ रहे सवालों को सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि धोनी इस जिम्मेदारी के लिए स्वाभाविक दावेदार हैं। उन्होंने कहा, ‘अभी की हालत में धोनी सबसे अच्छे कप्तान हैं।


वह स्वाभाविक विकल्प हैं और इस कारण वह लगातार इस भूमिका में बने हुए हैं। मेरे हिसाब से फिलहाल दूसरे नामों पर विचार करने की जरूरत नहीं है। घरेलू मैदानों पर धोनी का प्रदर्शन मेरे हिसाब से कोई चिंता का विषय नहीं होना चाहिए। उम्मीद करनी चाहिए कि वह इस सत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed