माइकल वॉन के ट्वीट के बाद विराट और तेंदुलकर के बीच तुलना शुरू, जानिए किसे मिला महान का तमगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली बड़ी तेजी से मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड के करीब पहुंच रहे हैं। दोनों खिलाड़ियों की श्रेष्ठता को लेकर फैंस आए दिन सोशल मीडिया पर टकराते दिखते हैं। ऐसा ही एक और मामला तब सामने आया जब इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने विराट कोहली की तारीफ में ट्वीट किया।
दरअसल टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे वन-डे में लगतार दूसरा शतक जड़ा। इस मैच में कोहली ने 160 रन की नाबाद शतकीय पारी खेली, जिसके बाद माइकल वॉन ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, 'विराट का एक और शतक...वन-डे में अब तक के सबसे बेहतर खिलाड़ी हैं कोहली।'
माइकल का यह ट्वीट शेयर होने के बाद तो मानो ट्विटर पर जैसे कमेंट्स की बारिश हो गई हो। विराट और सचिन के प्रशंसक दोनों खिलाड़ियों की तुलना करते हुए आपस में भिड़ गए। कमेंट बॉक्स में कोई सचिन को बेहतर बताने लगा तो कोई विराट की तारीफ करने लगा।
इस ट्वीट के कमेंट सेक्शन में एक यूजर ने लिखा, 'सचिन तेंदुलकर हमेशा से महान थे और महान रहेंगे उनकी जगह कोई दूसरा खिलाड़ी कभी नहीं ले सकता।' इसके अलावा एक यूजर ने लिखा, 'विराट कोहली एक बेहतरीन खिलाड़ी जरूर हैं, लेकिन वह खतरनाक गेंदबाजों के आगे घुटने टेक देते हैं, जबकि सचिन तेंदुलकर दुनिया के किसी भी गेंदबाज का सामना करने से नहीं घबराते।'