फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sachin Tendulkar and Rodger Binny appreciate Virat Kohli and Rohit Sharma International T20 Career

Kohli-Rohit Retired: सचिन ने रोहित-कोहली के लिए कही दिल छू लेने वाली बात, बिन्नी बोले - भरपाई में लगेगा वक्त

Sun, 30 Jun 2024 05:18 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 30 Jun 2024 05:18 PM IST
सार

सचिन ने कोहली और रोहित दोनों के करियर को करीब से देखा है। उन्होंने मुंबई के साथी खिलाड़ी की प्रतिबद्धता की सराहना की।

विज्ञापन
Sachin Tendulkar and Rodger Binny appreciate Virat Kohli and Rohit Sharma International T20 Career
रोहित और विराट कोहली - फोटो : BCCI

विस्तार

भारत ने भले ही दक्षिण अफ्रीका को फाइनल में हराकर आईसीसी खिताब जीतने का सूखा समाप्त किया, लेकिन कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली ने टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास की घोषणा कर फैंस को खुशी के बीच निराशा भी दी। वहीं, खेल के दिग्गजों ने इन दोनों खिलाड़ियों को उनके शानदार टी20 करियर के लिए बधाई दी। पूर्व भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष रोजर बिन्नी ने भी रोहित और कोहली के करियर को सराहा। 
विज्ञापन

सचिन ने रोहित की प्रतिबद्धता को सराहा
सचिन ने कोहली और रोहित दोनों के करियर को करीब से देखा है। उन्होंने मुंबई के साथी खिलाड़ी की प्रतिबद्धता की सराहना की। तेंदुलकर ने सोशल मीडिया पर लिखा, मैंने एक उदीयमान युवा से लेकर विश्व कप विजेता कप्तान बनने तक के आपके सफर को करीब से देखा है। आपकी अटूट प्रतिबद्धता और असाधारण प्रतिभा ने देश को बहुत गौरव दिलाया है। टीम की अगुआई करते हुए टी20 विश्व कप जीतना आपके शानदार करियर का सही समापन है। शाबाश रोहित।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

तेंदुलकर के संन्यास लेने के बाद 11 साल पहले कोहली ने टीम में बल्लेबाजी की कमान संभाली थी। तेंदुलकर ने उम्मीद जताई कि टेस्ट और वनडे में कोहली के लिए और भी शानदार पल आएंगे। उन्होंने कहा, आप इस खेल के सच्चे चैंपिन रहे हैं। हो सकता है कि टूर्नामेंट में पहले आपको कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ा हो, लेकिन बीती रात आपने साबित कर दिया कि आप क्रिकेट के महान खिलाड़ियों में से एक क्यों हैं। छह विश्व कप में खेलना और आखिरी में खिताब जीतना ऐसा अनुभव है जिसे मैं अच्छी तरह से जानता हूं। मुझे उम्मीद है कि आप खेल के लंबे प्रारूपों में भारत के लिए मैच जीतना जारी रखेंगे।

'रोहित-कोहली की खलेगी कमी'
बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी ने कहा कि भारतीय टी20 टीम को रोहित शर्मा और विराट कोहली की कमी की भरपाई करने में दो तीन साल लगेंगे। बिन्नी ने कहा, 'आईपीएल में काफी प्रतिभाएं हैं। इससे कई क्रिकेटर आ रहे हैं लेकिन रोहित और विराट के संन्यास के बाद की कमी को पूरा करने में समय लगेगा। इन दोनों ने इतना योगदान दिया है कि इसमें समय लगेगा। अगले दो-तीन साल के बाद ही टीम यह कमी पूरी करके खड़ी हो सकेगी।' विश्व कप 1983 जीतने वाली टीम के सदस्य रहे बिन्नी ने कहा, '1983 में हम छिपे रूस्तम थे। उसके बाद वह ठप्पा हम पर से हट गया। विश्व कप में हमेशा हमसे जीत की उम्मीद की जाने लगी। अब हमें कोई हलके में नहीं लेता।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed