{"_id":"4bbde3ea-38c5-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"sachin-should-speak-to-selectors-says-kapil","type":"story","status":"publish","title_hn":"भविष्य के बारे में चयनकर्ताओं से बात करें सचिन: कपिल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
भविष्य के बारे में चयनकर्ताओं से बात करें सचिन: कपिल
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Wed, 28 Nov 2012 12:34 AM IST
विज्ञापन
पूर्व कप्तान कपिल देव ने कहा कि खराब फार्म से जूझ रहे सचिन तेंदुलकर को अपने भविष्य को लेकर चयनकर्ताओं से बात करनी चाहिए। कपिल ने कहा, ‘या तो चयनकर्ताओं को उनसे बात करना चाहिए या फिर सचिन को खुद उनसे बात करनी चाहिए।
विज्ञापन
समस्या यह है कि सचिन इस बारे में खुलकर कुछ नहीं बोलते और चयनकर्ता भी इस मसले पर अभी तक चुप्पी साधे हुए हैं। इससे प्रशंसकों में भ्रम की स्थिति पैदा हो रही है और ऐसे में जब सचिन खराब प्रदर्शन करते हैं तो उन पर अंगुलियां उठती हैं।
विज्ञापन
चयनकर्ताओं को सचिन से खुलकर बात करनी चाहिए। सचिन एक हीरो हैं और जब कोई उन पर अंगुली उठाता है तो वास्तव में बहुत बुरा लगता है।’