फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sachin's Blasters vs Warne's Warriors in 3rd t20

सचिन-गांगुली की जोड़ी पर अकेले भारी पड़ गए पोंटिंग

Sun, 15 Nov 2015 02:23 PM IST
Updated Sun, 15 Nov 2015 02:23 PM IST
विज्ञापन
Sachin's Blasters vs Warne's Warriors in 3rd t20

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके दुनियाभर के दिग्गज क्रिकेटरों के बीच खेली जा रही 3 मैचों की टी-20 सीरीज के तीसरे मैच में भी बुजुर्ग क्रिकेटरों ने कमाल कर दिखाया। हालांकि सचिन ब्लास्टर्स की टीम वॉर्न वॉरियर्स से 3-0 से सीरीज हार गई।

विज्ञापन


अमेरिका में खेली जा रही इस नायाब सीरीज के तीनों मैच हारकर सचिन तेंदुलकर की अगुवाई वाली टीम सचिन्स ब्लास्टर्स ने सीरीज जरूर गंवा दिया है। लेकिन तीसरे मैच में इस टीम ने बेहद शानदार खेल दिखाया।
विज्ञापन


सचिन की टीम भले ही सीरीज हार गई हो लेकिन उनके टीम के पुराने क्रिकेटरों ने दिखा दिया कि उनमें अभी भी पूरा दमखम है। इस टीम ने टी-20 मैच में लगातार दूसरी बार 200 से ज्यादा का स्कोर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लॉस एंजिलिस में खेले गए मैच में लंबे समय बाद क्रिकेट के मैदान पर सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली अपने फॉर्म में दिखे और शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतकीय पारी खेली। दोनों के अर्धशतक के दम पर सचिन्स ब्लास्टर्स ने वॉर्न्स वॉरियर्स के सामने जीत के लिए 20 ओवर में 220 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में वॉर्न्स वॉरियर्स ने एक गेंद रहते ही मैच जीत लिया। जीत के सूत्रधार पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिग रहे।

स‌चिन और गांगुली की फिफ्टी पर भारी पड़े पोंटिंग

Sachin's Blasters vs Warne's Warriors in 3rd t20

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सचिन्स ब्लास्टर्स की टीम ने धमाकेदार अंदाज में शुरुआत की और शुरुआती 4 ओवर में टीम को 50 के पार पहुंचा दिया। चौथे ओवर की पांचवीं गेंद पर वीरेंद्र सहवाग आउट हुए। सहवाग ने आउट होने से पहले 15 गेंदों में 3 चौके और 2 छक्के की मदद से 27 रनों की विस्फोटक पारी खेल डाली।

सहवाग के जाने के बाद सचिन तेंदुलकर का साथ देने महेला जयवर्धने क्रीज पर आए और दोनों ने तेजी से रन बनाते हुए 10 ओवर से पहले ही टीम को 129 तक पहुंचा दिया। महेला ने सिर्फ 18 गेंदों में 41 रनों (2 चौका और 4 छक्का) की धमाकेदार पारी खेली।

इस पारी में ओपनिंग करने आए कप्तान तेंदुलकर ने 27 गेंदों में 2 चौके और 6 छक्के की मदद से 56 रनों की जोरदार पारी खेली। तेंदुलकर के अलावा टीम इंडिया के एक और धाकड़ बल्लेबाज सौरव गांगुली ने भी फिफ्टी ठोंक दी। गांगुली ने 37 गेंदों में 3 चौके और 3 छक्के के साथ बल्लेबाजी करते हुए अपना पुराना फॉर्म दिखाया और दर्शकों को रोमांचित कर दिया।

अंतिम ओवरों में वेस्टइंडीज के कॉर्ल हूपर ने 22 गेंदों में 33 रन बनाए। इन आकर्षक पारियों की बदौलत सचिन की टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 219 रन बनाए। जवाब में वॉर्न वारियर्स की ओर से पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग ने 43 रनों (3 चौके और 2 छक्के) नाबाद पारी खेली और एक गेंद रहते ही टीम को जीत दिला दी।

वॉर्न वारियर्स की शुरूआत अच्छी नहीं रही। सचिन की टीम के गेंदबाज डीन एंब्रोज ने मॉइकल वॉ को बिना खाता खोले पहली गेंद पर बोल्ड किया। हालांकि बाद में कुमार संगकारा (42) और जैक कॉलिस (47) की पारियों ने भी टीम की जीत में अहम योगदान दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed