फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sachin once told me he couldn not take on short deliveries in Australia anymore: Shaun Pollock reveals how Tendulkar tackled that

शॉन पोलाक का खुलासा, सचिन ने कहा था ऑस्ट्रेलिया में शॉर्ट गेंदों का सामना करने में दिक्कत होती है

Thu, 16 Apr 2020 03:59 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Thu, 16 Apr 2020 03:59 PM IST
विज्ञापन
Sachin once told me he couldn not take on short deliveries in Australia anymore: Shaun Pollock reveals how Tendulkar tackled that
सचिन तेंदुलकर (फाइल फोटो) - फोटो : ट्विटर

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान शॉन पोलाक ने दावा किया है कि महान बल्लेबाल सचिन तेंदुलकर ने एक बार उनसे कहा था कि उन्हें ऑस्ट्रेलिया में छोटी गेंदों का सामना करने में दिक्कत होती है। हालांकि सचिन विकेटकीपर और स्लिप के ऊपर से शॉट खेलकर इससे प्रभावी तरीके से निपटने में सफल रहे।

विज्ञापन


पोलाक ने ‘स्काई स्पोर्ट्स’ के साथ पोडकास्ट पर कहा कि उन्होंने एक बार ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाने को लेकर मेरे साथ बात की थी और बताया था कि उन्हें अब शॉर्ट पिच गेंदों का सामना करने में दिक्कत होती है इसलिए वह विकेटकीपर और स्लिप के ऊपर से गेंद को खेल देते हैं।
विज्ञापन


एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 393 और टेस्ट क्रिकेट में 421 विकेट चटकाने वाले पोलाक ने कहा कि ऐसा भी समय था जब तेंदुलकर के खिलाफ उनकी सभी योजनाएं धरी की धरी रह जाती थीं। वह इस बल्लेबाज के गलती करने का इंतजार करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोलाक ने बताया कि ऐसा भी समय था, विशेषकर उपमहाद्वीप में, जब आप सोचते थे कि मुझे यकीन नहीं है कि हम इस खिलाड़ी को आउट कर सकते हैं। महानतम बल्लेबाजों में से एक माने जाने वाले तेंदुलकर ने अपने शानदार अंतरराष्ट्रीय करियर के दौरान सभी तीन प्रारूपों में 34,357 रन बनाए।


तेंदुलकर ने एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 18,426 रन बनाने के अलावा टेस्ट क्रिकेट में 15,921 रन जुटाए। वह 100 अंतरराष्ट्रीय शतक (51 टेस्ट और 49 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय) जड़ने वाले दुनिया के एकमात्र बल्लेबाज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed