{"_id":"65abd26c2d553035f801ea1f","slug":"sachin-kohli-viswanathan-anand-among-sports-stars-invited-for-ram-temple-inauguration-2024-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ram Mandir: सचिन-कोहली से लेकर आनंद-भूटिया तक, इन खिलाड़ियों को मिला प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने का न्योता","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Ram Mandir: सचिन-कोहली से लेकर आनंद-भूटिया तक, इन खिलाड़ियों को मिला प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने का न्योता
Sat, 20 Jan 2024 07:32 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sat, 20 Jan 2024 07:32 PM IST
सार
सचिन तेंदुलकर के अलावा, विश्व कप विजेता कप्तान कपिल देव, लिटिल मास्टर 'सुनील गावस्कर के साथ-साथ महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली, सौरव गांगुली, अनिल कुंबले, वीरेंद्र सहवाग और भारतीय क्रिकेट टीम के कोच राहुल द्रविड़ भी इस सूची में हैं। मौजूदा भारतीय क्रिकेट टीम से रवींद्र जड़ेजा और रोहित शर्मा को न्योता दिया गया है।
विज्ञापन
विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
क्रिकेट आइकन सचिन तेंदुलकर, शतरंज के ग्रैंडमास्टर विश्वनाथन आनंद, महान एथलीट पीटी उषा और फुटबॉलर बाईचुंग भूटिया उन प्रमुख खेल हस्तियों में शामिल हैं, जिन्हें अगले सप्ताह यहां राम मंदिर के अभिषेक के लिए आमंत्रित किया गया है। 500 से अधिक राज्य अतिथियों की सूची में राजनेता, अभिनेता, खेल जगत के सितारे और उद्योगपति शामिल है, जिन्हें सोमवार को कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया गया है।
सचिन तेंदुलकर के अलावा, विश्व कप विजेता कप्तान कपिल देव, लिटिल मास्टर 'सुनील गावस्कर के साथ-साथ महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली, सौरव गांगुली, अनिल कुंबले, वीरेंद्र सहवाग और भारतीय क्रिकेट टीम के कोच राहुल द्रविड़ भी इस सूची में हैं। मौजूदा भारतीय क्रिकेट टीम से रवींद्र जड़ेजा और रोहित शर्मा को न्योता दिया गया है।
भारोत्तोलक कर्णम मल्लेश्वरी, फुटबॉलर कल्याण चौबे, लंबी दूरी की धाविका कविता राउत तुंगर और पैरालंपिक भाला फेंक खिलाड़ी देवेंद्र झांजड़िया को निमंत्रण मिला है, साथ ही महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज, शटलर साइना नेहवाल और पीवी सिंधु और उनके कोच पुलेला गोपीचंद को भी निमंत्रण मिला है। यह स्पष्ट नहीं है कि उनमें से कितने लोग वास्तव में 161 फीट ऊंचे गुलाबी बलुआ पत्थर के मंदिर के उद्घाटन में शामिल होंगे।
विज्ञापन
राम मंदिर से एक लाख करोड़ का व्यापार
अयोध्या में होने वाले राम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह से 48 घंटे पहले देशभर में लगभग 25 हजार बड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। मार्केट में राम नाम की वस्तुओं की बिक्री का बूम आ गया है। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीण खंडेलवाल ने श्रीराम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले देश में एक लाख करोड़ रुपये का व्यापार होने का जो अनुमान लगाया था, वह अपने लक्ष्य के करीब जा पहुंचा है। चूंकि अभी प्राण प्रतिष्ठा समारोह के प्रारंभ होने में 48 घंटे बचे हैं, इसलिए संभव है कि कारोबार का वह आकड़ा, उस अनुमान के पार पहुंच जाएगा। 22 जनवरी को देशभर के बाजारों में महा दीपावली का उत्सव मनेगा।