{"_id":"f8a21168d6bfb72bf7c05038425c5a83","slug":"sachin-and-shane-warne-are-planning-for-own-cricket-league-hindi-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सचिन और वॉर्न मिलकर खोलेंगे अपनी क्रिकेट लीग!","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
सचिन और वॉर्न मिलकर खोलेंगे अपनी क्रिकेट लीग!
Updated Fri, 15 May 2015 05:15 PM IST
विज्ञापन
खबर है कि मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर और पूर्व ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर शेन वॉर्न अपनी एक क्रिकेट लीग शुरू करने जा रहे हैं। इस क्रिकेट लीग में पूर्व दिग्गज क्रिकेटर भी हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
एक ऑस्ट्रेलियाई अखबार ने दावा किया है कि इस क्रिकेट लीग में ब्रेट ली, रिकी पोंटिंग, एडम गिलिक्रिस्ट, माइकल वॉन, एंड्रयू फ्लंटॉफ और जैक कालिस समेत 28 पूर्व दिग्गज क्रिकेटर शामिल हो सकते है।
विज्ञापन
हालांकि अखबार के अनुसार, इनमें से किसी भी क्रिकेटर ने इस बात में फिलहाल कोई कांट्रेक्ट को लेकर बात नहीं की है। (फोटोः ट्विटर से)
वॉर्न का है क्रिकेट लीग का आइडिया
खबरों की माने तो इस क्रिकेट लीग का आइडिया शेन वॉर्न का है जबकि इसमें इनवेस्ट के तौर पर सचिन हिस्सा लेंगे। वॉर्न इस वक्त ब्रिटेन में हैं और इस संबंध में कार्य भी कर रहे है।
इस वर्ष के शुरू में वॉर्न ने इस बारे में संकेत भी दिया था कि वह ऐसा कोई आइडिया सोच रहे है। हो सकता है कि यह क्रिकेट लीग इस साल के आखिरी तक लांच की जाए।
इस क्रिकेट लीग में 15 टी-20 मैच होंगे। जिनमें क्रिकेट के पूर्व दिग्गज हिस्सा लेंगे। हर मैच पर क्रिकेटर से 25 अमेरिकी डॉलर (करीब 16 लाख रुपए) का अनुबंध किया गया है।