फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   SA20 League Auction Temba Bavuma And Dean Elgar Unsold Tristan Stubbs bags the highest bid

SA 20 Auction: दक्षिण अफ्रीका के दोनों कप्तान नहीं बिके, ट्रिस्टन सबसे महंगे खिलाड़ी, देखें सभी टीमों की लिस्ट

Tue, 20 Sep 2022 04:51 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Tue, 20 Sep 2022 04:51 PM IST
सार

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान इयॉन मोर्गन और न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर जेम्स नीशम को पहले राउंड में किसी ने नहीं खरीदा। बाद में मोर्गन को पार्ल रॉयल्स और नीशम को प्रिटोरिया कैपिटल्स ने खरीदा।

विज्ञापन
SA20 League Auction Temba Bavuma And Dean Elgar Unsold Tristan Stubbs bags the highest bid
तेम्बा बावुमा, डीन एल्गर, ट्रिस्टन स्टब्स - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दक्षिण अफ्रीका में एसए 20 लीग (SA 20 League) के लिए खिलाड़ियों की नीलामी सोमवार (19 सितंबर) को हुई। नीलामी के दौरान छह टीमों ने बोली लगाई। 314 खिलाड़ियों के नाम नीलामी में लिए गए। इनमें दक्षिण अफ्रीका के टेस्ट कप्तान डीन एल्गर और वनडे-टी20 कप्तान तेम्बा बावुमा को किसी ने नहीं खरीदा। बावुमा अगले महीने टी20 वर्ल्ड कप में अफ्रीकी टीम की कप्तानी करेंगे। उनके अलावा ऑलराउंडर एंडिले फेहलुकवायो को भी किसी ने नहीं खरीदा।
विज्ञापन

युवा खिलाड़ी ट्रिस्टन स्टब्स सबसे महंगे खिलाड़ी साबित हुए हैं। उन्हें सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने 9.1 मिलियन रेंड (करीब 4.1 करोड़ रुपये) में खरीदा। आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेलने वाले 22 साल के स्टब्स के लिए जोबर्ग सुपरकिंग्स और एमआई केप टाउन के बीच टक्कर देखने को मिली। एमआई केपटाउन ने सात मिलियन रेंड (करीब 3.14 करोड़ रुपये) की बोली लगाने के बाद खुद को अलग कर दिया। अंत में सनराइजर्स ने सुपरकिंग्स को पछाड़ते हुए स्टब्स को खरीद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान इयॉन मोर्गन और न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर जेम्स नीशम को पहले राउंड में किसी ने नहीं खरीदा। बाद में मोर्गन को पार्ल रॉयल्स और नीशम को प्रिटोरिया कैपिटल्स ने खरीदा। सभी छह टीमों को नीलामी से पहले ड्राफ्ट के जरिए पांच-पांच खिलाड़ियों को टीम में शामिल करने की अनुमति थी। एसए20 लीग की शुरुआत जनवरी 2023 में होगी।
विज्ञापन

नीलामी के 10 महंगे खिलाड़ी
खिलाड़ी टीम कीमत
ट्रिस्टन स्टब्स सनराइजर्स ईस्टर्न केप 9.2 मिलियन रेंड (4.1 करोड़ रुपये)
रिले रॉसो प्रिटोरिया कैपिटल्स 6.9 मिलियन रेंड (3.1 करोड़ रुपये)
मार्को यानसेन सनराइजर्स ईस्टर्न केप 6.1 मिलियन रेंड (2.74 करोड़ रुपये)
वेन पार्नेल प्रिटोरिया कैपिलटल्स 5.6 मिलियन रेंड (2.52 करोड़ रुपये)
डोनावॉन फेरिएरा जोबर्ग सुपरकिंग्स 5.5 मिलियन रेंड (2.47 करोड़ रुपये)
सिसांडा मगाला सनराइजर्स ईस्टर्न केप 5.4 मिलियन रेंड (2.43 करोड़ रुपये)
हेनरिच क्लासेन डरबन सुपरजाएंट्स 4.5 मिलियन रेंड (2.02 करोड़ रुपये)
रीजा हेंड्रिक्स जोबर्ग सुपरकिंग्स 4.5 मिलियन रेंड (2.02 करोड़ रुपये)
तबरेज शम्सी पार्ल रॉयल्स 4.3 मिलियन रेंड (1.93 करोड़ रुपये)
ड्वेन प्रिटोरियस डरबन सुपरजाएंट्स 4.1 मिलियन रेंड (1.84 करोड़ रुपये)

सभी टीमों के खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट:

डरबन सुपरजाएंट्स

मालिक: आरपीएसजी स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड
कुल खिलाड़ी: 17 , विदेशी खिलाड़ी: छह

बल्लेबाज: हेनरिच क्लासेन, जॉनसन चार्ल्स (वेस्टइंडीज), मैथ्यू ब्रीट्जके, क्विंटन डीकॉक।

ऑलराउंडर: ड्वेन प्रिटोरियस, केशव महाराज, कीमो पॉल (वेस्टइंडीज), वियान मुल्डर, क्रिश्चियन जोंकर, जेसन होल्डर (वेस्टइंडीज), काइल मेयर्स (वेस्टइंडीज)।

गेंदबाज: काइल एबॉट, साइमन हार्मर, जूनियर डाला, दिलशान मधुशंका (श्रीलंका), रीस टॉपली (इंग्लैंड), पेनेलन सुब्रायन।

जोबर्ग सुपरकिंग्स
मालिक:
चेन्नई सुपर किंग्स लिमिटेड
कुल खिलाड़ी: 17, विदेशी खिलाड़ी: सात
बल्लेबाज: फाफ डुप्लेसिस, डोनावॉन फेरिएरा, यानेमन मलान, रीजा हेंड्रिक्स, हैरी ब्रुक (इंग्लैंड), काइल वेरेने, ल्यूस डू प्लॉय।

ऑलराउंडर: जॉर्ज गार्टन (इंग्लैंड), लुईस ग्रेगरी (इंग्लैंड), रोमारियो शेफर्ड (वेस्टइंडीज)।

गेंदबाज: अल्जारी जोसेफ (वेस्टइंडीज), लिजाद विलियम्स, कालेब सेलेका, नांद्रे बर्गर, मालूसी सोबोटो, महीश तीक्षणा (श्रीलंका), गेरलैंड कोएत्जी।

एमआई केपटाउन
मालिक:
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड
कुल खिलाड़ी: 17, विदेशी खिलाड़ी: छह

बल्लेबाज: रसी वान डर डुसेन, डेवाल्ड ब्रेविस, रयान रिकेलटन, ग्रांट रूलोफसेन, वेब्ले मार्शल।

ऑलराउंडर: ओडेन स्मिथ (वेस्टइंडीज), जॉर्ज लिंडे, डुआन जानसेन, डेलानो पोटगाइटर, राशिद खान (अफगानिस्तान), लियाम लिविंगस्टोन (इंग्लैंड), सैम करन (इंग्लैंड)

गेंदबाज: ब्यूरेन हेंड्रिक्स, ओली स्टोन (इंग्लैंड), वकार सलामखिल (अफगानिस्तान), जियाद अब्राहम, कगिसो रबाडा।

पार्ल रॉयल्स
मालिक:
रॉयल्स स्पोर्ट्स ग्रुप
कुल खिलाड़ी: 17, विदेशी खिलाड़ी: पांच

बल्लेबाज: जेसन रॉय (इंग्लैंड), इयोन मोर्गन (इंग्लैंड), डेन विलास, मिथसेल वैन ब्यूरेन, विहान लुबे, जोस बटलर (इंग्लैंड), डेविड मिलर।

ऑलराउंडर: फेरिस्को एडम्स, इमरान मनैक, कोडी यूसुफ, इवान जोन्स।

गेंदबाज: तबरेज शम्सी, लुंगी एंगिडी, बी जोर्न फोर्टुइन, रेमन सिममंड्स (वेस्टइंडीज), ओबेड मैककॉय (वेस्टइंडीज), कॉर्बिन बॉश।

प्रिटोरिया कैपिटल्स
मालिक:
जेएसडब्ल्यू स्पोर्ट्स
कुल खिलाड़ी: 17, विदेशी खिलाड़ी: छह
बल्लेबाज: रिले रॉसो, फिल साल्ट (इंग्लैंड), कुसल मेंडिस (श्रीलंका), विल जैक (इंग्लैंड), कैमरून डेलपोर्ट, थ्यूनिस डी ब्रुइन, मार्को मरैस।

ऑलराउंडर: जेम्स नीशम (न्यूजीलैंड), वेन पार्नेल, ईथन बॉश, शेन डैड्सवेल।

गेंदबाज: जोश लिटिल (आयरलैंड), आदिल राशिद (इंग्लैंड), शॉन वॉन बर्ग, डेरिन डुपाविलॉन, एनरिक नॉर्टजे, माइकल प्रिटोरियस।

सनराइजर्स ईस्टर्न केप
मालिक:
सन टीवी नेटवर्क
कुल खिलाड़ी: 17, विदेशी खिलाड़ी: सात
बल्लेबाज: ट्रिस्टन स्टब्स, सरेल इरवी, जॉर्डन कॉक्स (इंग्लैंड), एडम रॉसिंगटन (इंग्लैंड), मार्क्स एकरमैन, एडेन मार्कराम।

ऑलराउंडर: मार्को यानसेन, सिसांडा मगाला, ब्रायडन कार्स (इंग्लैंड), जेजे स्मट्स, टॉम एबेल (इंग्लैंड), आया गकामाने, रूफ वैन डेर मेर्वे, जेम्स फुलर (इंग्लैंड)।

गेंदबाज: मेसन क्रेन (इंग्लैंड), जुनैद दाऊद, ओटनील बार्टमैन।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed