फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   SA vs PAK: South Africa team flopped in AB de Villiers absence, Pakistan won by 31 runs, WCL points table

SA vs PAK: डिविलियर्स के नहीं खेलने पर फुस्स हुई द. अफ्रीका की टीम, पाकिस्तान 31 रन से जीता, WCL की अंक तालिका

Sat, 26 Jul 2025 09:39 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लीसेस्टर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लीसेस्टर Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 26 Jul 2025 09:39 AM IST
सार

आज युवराज सिंह की अगुआई वाली भारत चैंपियंस टीम का मुकाबला ब्रेट ली की अगुआई वाली ऑस्ट्रेलियाई चैंपियंस टीम से है।

विज्ञापन
SA vs PAK: South Africa team flopped in AB de Villiers absence, Pakistan won by 31 runs, WCL points table
दक्षिण अफ्रीका बनाम पाकिस्तान चैंपियंस - फोटो : instagram

विस्तार

विश्व चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स का रोमांच फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। शुक्रवार को दक्षिण अफ्रीका चैंपियंस टीम का सामना पाकिस्तान चैंपियंस से हुआ। इस मैच में दक्षिण अफ्रीकी टीम नियमित कप्तान एबी डिविलियर्स के बिना उतरी थी। एरॉन फांगिसो कप्तानी कर रहे थे, जबकि पाकिस्तान टीम की कमान मोहम्मद हफीज संभाल रहे थे। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 20 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 198 रन बनाए। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 167 रन ही बना सकी।
विज्ञापन

इस हार के बावजूद दक्षिण अफ्रीका की टीम अंक तालिका में शीर्ष पर काबिज है। उसके चार मैचों में तीन जीत और एक हार के साथ छह अंक हैं। वहीं, पाकिस्तान की टीम दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। उसके तीन मैचों में दो जीत और एक बेनतीजा के साथ पांच अंक हैं। ऑस्ट्रेलियाई टीम तीन अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है। आज युवराज सिंह की अगुआई वाली भारत चैंपियंस टीम का मुकाबला ब्रेट ली की अगुआई वाली ऑस्ट्रेलियाई चैंपियंस टीम से है।

विश्व चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स अंक तालिका
स्थान टीम मैच जीत हार बेनतीजा अंक NRR
1 दक्षिण अफ्रीका चैंपियंस 4 3 1 0 6 +1.812
2 पाकिस्तान चैंपियंस 3 2 0 1 5 +0.900
3 ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस 2 1 0 1 3 +7.953
4 वेस्टइंडीज चैंपियंस 3 1 2 0 2 -1.740
5 इंग्लैंड चैंपियंस 4 0 3 1 1 -1.431
6 भारत चैंपियंस 2 0 1 1 1 -4.855
विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तान की पारी
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम के लिए सबसे ज्यादा उमर अमीन ने बनाए। उन्होंने 42 गेंद में चार चौके और तीन छक्कों की मदद से 58 रन बनाए। वहीं, शोएब मलिक ने 34 गेंद में पांच चौकों की मदद से 46 रन की नाबाद पारी खेली। शरजील खान 11 गेंद में 19 रन, कामरान अकमल 11 गेंद में 17 रन और कप्तान हफीज आठ रन बनाकर आउट हुए। आसिफ अली 11 गेंद में दो चौके और दो छक्कों की मदद से 23 रन बनाकर आउट हुए। आमिर यमीन चार गेंद में 11 रन बनाकर नाबाद रहे। दक्षिण अफ्रीका की ओर से डेन ओलिवियर ने दो विकेट लिए, जबकि विलजोएन, पार्नेल और डुमिनी को एक-एक विकेट मिला। 
विज्ञापन

द. अफ्रीका की पारी
199 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम के लिए सबसे ज्यादा रन मोर्ने वान विक ने बनाए। उन्होंने 20 गेंद में पांच चौके और दो छक्कों की मदद से 44 रन की नाबाद पारी खेली। वहीं, पार्नेल नौ गेंद में दो चौके और एक छक्के की मदद से 21 रन बनाकर आउट हुए। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका का कोई बल्लेबाज 15+ रन नहीं बना सका। टीम को डिविलियर्स की कमी बेहद खली। हाशिम अमला 12 रन, जेजे स्मट्स 10 रन, हेनरी डेविड्स छह रन और सारेल इरवी 12 रन बनाकर आउट हुए। जेपी डुमिनी 11 रन और जैक रुडोल्फ 10 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। कप्तान फांगिसो 13 और क्रिस मॉरिस 10 रन बनाकर आउट हुए। विक के साथ विलजोएन सात रन बनाकर नाबाद रहे। पाकिस्तान की ओर से सोहेल तनवीर और हफीज को दो-दो विकेट मिले। इसके अलावा रुम्मन रईस, इमाद वसीम, सोहेल खान, शोएब मलिक और वहाब रियाज को एक-एक विकेट मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed