फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   SA vs IND KL Rahul to don vice captaincy hat for Test series against South Africa

IND vs SA: केएल राहुल को मिली बड़ी जिम्मेदारी, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में करेंगे टीम की उपकप्तानी

Sat, 18 Dec 2021 01:56 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 18 Dec 2021 01:56 PM IST
सार

भारतीय क्रिकेट टीम दक्षिण अफ्रीकी दौरे पर है और यहां उसे तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। इस महत्वपूर्ण सीरीज के लिए केएल राहुल को टीम इंडिया का उपकप्तान बनाया गया है।
 

विज्ञापन
SA vs IND KL Rahul to don vice captaincy hat for Test series against South Africa
केएल राहुल - फोटो : twitter@BCCI

विस्तार

भारतीय क्रिकेट टीम दक्षिण अफ्रीकी दौरे पर है और यहां उसे तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। दोनों टीमों के बीच 26 दिसंबर से सेंचूरियन में पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा। इस महत्वपूर्ण सीरीज के लिए केएल राहुल को टीम इंडिया का उपकप्तान बनाया गया है।

विज्ञापन


समाचार एजेंसी एएनआई ने टीम के सूत्रों के हवाले से इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि रोहित की गैरमौजूदगी में राहुल टीम के उपकप्तान रहेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय बोर्ड ने इससे पहले टेस्ट सीरीज के लिए रोहित शर्मा को अजिंक्य रहाणे की जगह उपकप्तान बनाया था लेकिन इसी हफ्ते सोमवार को बीसीसीआई ने रोहित के चोटिल होकर सीरीज से बाहर होने की जानकारी दी। रोहित की जगह पर गुजरात के बल्लेबाज प्रियांक पांचाल को बतौर रिप्लेसमेंट स्क्वॉड में शामिल किया गया।

भारत-दक्षिण अफ्रीका टेस्ट सीरीज का शेड्यूल 
मैच तारीख मैदान
पहला टेस्ट 26-31 दिसंबर 2021 सेंचुरियन
दूसरा टेस्ट 03-07 जनवरी 2022 जोहानिसबर्ग
तीसरा टेस्ट 11-15 जनवरी 2022 केपटाउन

भारतीय टेस्ट स्क्वॉड
विराट कोहली (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), प्रियांक पांचाल, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर, हनुमा विहारी, ऋषभ पंत, ऋद्धिमान साहा, आर अश्विन, जयंत यादव, इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, उमेश यादव, जसप्रीत बुमराह, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज।

स्टैंडबाय खिलाड़ीः
नवदीप सैनी, सौरभ कुमार, दीपक चाहर, अरजन नगवासवाला। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed