फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ICC WTC 2025 Prize Money Breakdown Team Wise, India Reward from World Test Championship

WTC 2023-25: द. अफ्रीका-ऑस्ट्रेलिया पर पैसों की बरसात, भारत को मिले इतने रुपये; अन्य छह टीमें भी हुईं मालामाल

Sat, 14 Jun 2025 06:35 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 14 Jun 2025 06:35 PM IST
सार

क्या आपको पता है कि इस चक्र में तीसरे स्थान पर रहने वाली भारतीय टीम पर भी पैसों की बरसात हुई है? उन्हें जितने रुपये मिले, वह 2023 में डब्ल्यूटीसी फाइनल जीतने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम की राशि के करीब है। आइए जानते हैं...

विज्ञापन
ICC WTC 2025 Prize Money Breakdown Team Wise, India Reward from World Test Championship
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 - फोटो : ANI

विस्तार

दक्षिण अफ्रीका ने आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023-2025 का खिताब जीत लिया है। लॉर्ड्स में खेले गए फाइनल में तेम्बा बावुमा की टीम ने गत विजेता ऑस्ट्रेलिया को पांच विकेट से हरा दिया। आईसीसी ने इस साल विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के लिए प्राइज मनी में बढ़ोतरी की थी। इस साल विजेता दक्षिण अफ्रीकी टीम तो मालामाल हुई ही, साथ ही उपविजेता ऑस्ट्रेलियाई टीम को भी साल 2023 में विजेता टीम को मिली राशि से ज्यादा रुपये मिले।
विज्ञापन


हालांकि, क्या आपको पता है कि इस चक्र में तीसरे स्थान पर रहने वाली भारतीय टीम पर भी पैसों की बरसात हुई है? उन्हें भी जितनी राशि मिलेगी, वह 2023 में डब्ल्यूटीसी फाइनल जीतने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम की राशि के करीब है। वहीं, इस चक्र में सबसे फिसड्डी रही पाकिस्तान की टीम को सबसे कम राशि मिली। डब्ल्यूटीसी में नौ टीमें हिस्सा लेती हैं और अंक प्रतिशत के आधार पर शीर्ष दो पर रहने वाली टीम फाइनल खेलती है। आइए जानते हैं...
विज्ञापन

विजेता-उप-विजेता को कितनी राशि?
आईसीसी ने विजेता टीम के लिए जो राशि तय की थी, वह पिछले संस्कण से दोगुनी है। इस बार विजेता टीम यानी दक्षिण अफ्रीका को बंपर पैसे मिले और आईपीएल विजेता से भी ज्यादा मिले। इस साल चैंपियन दक्षिण अफ्रीका की टीम को 3.6 मिलियन यूएस डॉलर यानी 30.79 करोड़ रुपये मिले। वहीं, ऑस्ट्रेलिया ने जब 2023 में फाइनल जीता था तो उन्हें 1.6 मिलियन डॉलर यानी 13.69 करोड़ रुपये मिले थे। फाइनल में हारने वाली टीम यानी उप विजेता ऑस्ट्रेलिया को 2.1 मिलियन अमेरिकी डॉलर (17.96 करोड़ रुपये) मिले, जो कि पिछले दो बार की विजेता राशि से भी ज्यादा है। वहीं, पिछले दो संस्करणों के उपविजेता को 800,000 अमेरिकी डॉलर यानी 6.84 करोड़ रुपये मिले थे। 

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (2023-2025) अंक तालिका
स्थान टीम मैच जीत हार ड्रॉ अंक प्रतिशत
1 दक्षिण अफ्रीका 12 8 3 1 69.440%
2 ऑस्ट्रेलिया 19 13 4 2 67.540%
3 भारत 19 9 8 2 50.000%
4 न्यूजीलैंड 14 7 7 0 48.210%
5 इंग्लैंड 22 11 10 1 43.180%
6 श्रीलंका 13 5 8 0 38.460%
7 बांग्लादेश 12 4 8 0 31.250%
8 वेस्टइंडीज 13 3 8 2 28.210%
9 पाकिस्तान 14 5 9 0 27.980%

भारतीय टीम को इतने रुपये मिले
वहीं, विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 चक्र में अंक तालिका में तीसरे स्थान पर टीम इंडिया रही। उन्हें इनाम के तौर 1.4 मिलियन डॉलर यानी 12.31 करोड़ रुपये मिले। चौथे स्थान पर न्यूजीलैंड की टीम रही और उन्हें 1.2 मिलियन डॉलर यानी 10.26 करोड़ रुपये मिले। पांचवें स्थान पर इंग्लैंड की टीम रही और उन्हें 0.96 मिलियन डॉलर यानी 8.20 करोड़ रुपये मिले। छठे स्थान पर श्रीलंका की टीम रही और उन्हें 0.84 मिलियन डॉलर यानी 7.18 करोड़ रुपये मिले।
विज्ञापन

पाकिस्तान को मिलेंगे इतने रुपये
सातवें स्थान पर रहने वाली बांग्लादेश की टीम को 0.72 मिलियन डॉलर यानी 6.15 करोड़ रुपये, आठवें स्थान पर रहने वाली वेस्टइंडीज टीम को 0.6 मिलियन डॉलर यानी 5.13 करोड़ रुपये और सबसे आखिरी यानी नौवें स्थान पर रहने वाली पाकिस्तान की टीम को 0.48 मिलियन डॉलर यानी 4.10 करोड़ रुपये मिले। भारत को पाकिस्तान को मिलने वाली राशि से तीन गुना ज्यादा रुपये मिले हैं।

राशि बढ़ाने के पीछे आईसीसी का मकसद
आईसीसी के प्राइज मनी को बढ़ाने के पीछे का मकसद टेस्ट क्रिकेट को और रोमांचक बनाना है ताकि टीमें तालिका में ऊपर आने के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा करें और बेहतर इनाम जीतने की कोशिश करें। इससे टीमें अंत अंत तक खुद को ऊपर लाने की कोशिश करेंगी। इस 2023-25 डब्ल्यूटीसी चक्र में दक्षिण अफ्रीका की टीम 69.44 अंक प्रतिशत के साथ शीर्ष पर रही थी, जबकि ऑस्ट्रेलियाई टीम 67.54 अंक प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर रही। भारत का अंक प्रतिशत इस चक्र में 50.00 रहा। भारतीय टीम अब अपने 2025-27 चक्र की शुरुआत इंग्लैंड के खिलाफ 20 जून से पांच मैचों की टेस्ट सीरीज से करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed