{"_id":"684c1490d2c4a54da10f955f","slug":"sa-vs-aus-wtc-final-mitchell-starc-came-to-bat-at-number-nine-and-made-many-records-scoring-half-century-2025-06-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"SA vs AUS WTC Final: नौवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए और छाए स्टार्क, फाइनल में अर्धशतक लगाकर बनाए कई रिकॉर्ड","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
SA vs AUS WTC Final: नौवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए और छाए स्टार्क, फाइनल में अर्धशतक लगाकर बनाए कई रिकॉर्ड
Fri, 13 Jun 2025 05:39 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 13 Jun 2025 05:39 PM IST
सार
स्टार्क 58 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए एलेक्स कैरी के साथ आठवें विकेट के लिए 61 रन की, फिर लियोन के साथ नौवें विकेट के लिए 14 रन की और फिर हेजलवुड के साथ आखिरी विकेट के लिए 135 गेंद में 59 रन की साझेदारी निभाई।
विज्ञापन
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल
- फोटो : ANI
विस्तार
ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला लॉर्ड्स में खेला जा रहा है। कंगारुओं ने प्रोटियाज के सामने 282 रन का लक्ष्य रखा है। ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में नौवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए मिचेल स्टार्क छा गए। उन्होंने बेहतरीन अर्धशतक जमाया और नाबाद पवेलियन लौटे। स्टार्क 136 गेंद में पांच चौके की मदद से 58 रन बनाकर नाबाद रहे। उनकी, एलेक्स कैरी और हेजलवुड की बदौलत एक वक्त 73 रन पर सात विकेट गंवा चुकी ऑस्ट्रेलियाई टीम अपनी दूसरी पारी मे 200 रन के पार जा सकी। स्टार्क ने कई रिकॉर्ड भी बनाए। आइए जानते हैं...
विज्ञापन
Trending Videos
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल
- फोटो : ANI
स्टार्क ने दो महत्वपूर्ण साझेदारी निभाई
स्टार्क का यह टेस्ट करियर का 11वां अर्धशतक रहा। स्टार्क ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए पहले एलेक्स कैरी के साथ आठवें विकेट के लिए 61 रन की, फिर लियोन के साथ नौवें विकेट के लिए 14 रन की और फिर हेजलवुड के साथ आखिरी विकेट के लिए 135 गेंद में 59 रन की साझेदारी निभाई। हेजलवुड 17 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, कैरी ने 50 गेंद में पांच चौके की मदद से 43 रन की पारी खेली। अब तक केवल दो बल्लेबाजों ने एक ही देश में टेस्ट मैचों में नंबर नौ या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए पांच बार 50 से अधिक रन बनाए हैं। इनमें स्टुअर्ट ब्रॉड और स्टार्क शामिल हैं। दोनों ने ही इंग्लैंड में ऐसा किया है।

नंबर नौ पर बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जड़ा
स्टार्क का यह नंबर नौ या इससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए आठवां अर्धशतक रहा। वह ऐसा करने वालों में शीर्ष पर हैं। नौवें या इससे नीचे के नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए टेस्ट में स्टार्क से ज्यादा अर्धशतक किसी ने नहीं लगाए हैं। स्टार्क के बाद इस लिस्ट में स्टुअर्ट ब्रॉड और डेनियल विटोरी का नंबर आता है। इन दोनों ने छह-छह बार ऐसा किया है। हेजलवुड और स्टार्क के बीच 10वें विकेट के लिए 59 रन की साझेदारी लॉर्ड्स में किसी मेहमान टीम के बल्लेबाजों द्वारा चौथी सबसे बड़ी साझेदारी है। इस मामले में ऑस्ट्रेलिया के ही हैरी बॉयल और टप स्कॉट की जोड़ी शीर्ष पर है। इन दोनों ने 1884 में लॉर्ड्स में ही इंग्लैंड के खिलाफ 10वें विकेट के लिए 69 रन की साझेदारी निभाई थी। स्टार्क की पत्नी और ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम की कप्तान एलिसा हीली भी फाइनल देखने के लिए लॉर्ड्स में मौजूद हैं।

रबाडा ने चार, एनगिडी ने तीन विकेट लिए
ऑस्ट्रेलिया के लिए दूसरी पारी में मार्नस लाबुशेन ने 22, स्टीव स्मिथ ने 13, उस्मान ख्वाजा ने 6, ट्रेविस हेड ने 9, ब्यू वेबस्टर ने 9 और कप्तान पैट कमिंस ने 6 रन बनाए। कैमरन ग्रीन खाता नहीं खोल सके। इसके अलावा, नाथन लियोन दो रन बना सके। दक्षिण अफ्रीका की ओर से कगिसो रबाडा ने चार विकेट लिए, जबकि लुंगी एनगिडी को तीन विकेट मिले। मार्को यानसेन, वियान मुल्डर और एडेन मार्करम को एक-एक विकेट मिला। रबाडा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका के लिए संयुक्त रूप से तीसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए। डेल स्टेन इस लिस्ट में 70 विकेट के साथ शीर्ष पर हैं, जबकि ह्यू टेफील्ड 64 विकेट के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल
- फोटो : ICC
ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी तीसरे दिन 207 रन पर सिमट गई। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 212 रन बनाए थे। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी 138 रन पर सिमट गई थी। पहली पारी के आधार पर ऑस्ट्रेलिया को दूसरी पारी में 69 रन की बढ़त हासिल थी। दूसरी पारी के बाद ऑस्ट्रेलिया की कुल बढ़त 281 रन की हुई और खिताब जीतने के लिए दक्षिण अफ्रीका के सामने 282 रन का लक्ष्य है।